प्रसव के बाद होने वाला अवसाद
- फोटो : Freepik.com
पोस्टपार्टम डिप्रेशन और इसके क्या कारण हैं?
पोस्टपार्टम डिप्रेशन एक मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है जो प्रसव के बाद शुरू होती है और महिला को उदासी, थकावट, चिंता, और नकारात्मक विचारों से प्रभावित करती है। यह जन्म के बाद पहले कुछ हफ्तों या महीनों में कभी भी शुरू हो सकता है। कई नई माताओं को प्रसव के बाद "बेबी ब्लूज़" का अनुभव होता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस तरह के अवसाद का कोई एक कारण नहीं है। आनुवंशिकी, शारीरिक परिवर्तन और भावनात्मक स्थितियां इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों में इसका पारिवारिक इतिहास रहा हो उनमें खतरा अधिक रहता है।
इसके अलावा बच्चे के जन्म के बाद, आपके शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में परिवर्तन के कारण आपको ये समस्या हो सकती है।