What is forest bathing? : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और थकान आम समस्याएं बन गई हैं। इनसे राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी प्रकृति की शरण में जाकर सुकून पाने की कोशिश की है? 'फॉरेस्ट बाथिंग' जो जापान से शुरू हुई एक प्राचीन प्रथा है, प्रकृति के बीच समय बिताकर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक अनोखा तरीका है। आइए इस लेख में जानते हैं कि फॉरेस्ट बाथिंग क्या है और साथ ही इसके चार फायदे भी जानेंगे।
फॉरेस्ट बाथिंग क्या है?
फॉरेस्ट बाथिंग का मतलब जंगल में स्नान करना नहीं, बल्कि जंगल या हरे-भरे प्राकृतिक वातावरण में अपने सभी इंद्रियों के साथ समय बिताना है। इसमें पेड़-पौधों को देखना, हवा की ताजगी को महसूस करना, पत्तियों की सरसराहट सुनना, और मिट्टी की खुशबू लेना शामिल है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें आप मोबाइल और अन्य ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहकर प्रकृति के साथ समय बिताते हैं।