हार्ट फेलियर के संकेतों के बारे में जानिए
- फोटो : iStock
कैसे होते हैं इसके लक्षण?
हार्ट फेलियर और हार्ट अटैक के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। दिल के दौरे (हार्ट अटैक) में मुख्य रूप से आपको सीने में दर्द होता है। दर्द हल्के से लेकर गंभीर तीव्रता वाला हो सकता है। यह छाती पर दबाव या निचोड़ने की अनुभूति जैसा महसूस कराता है। इसके अलावा आपके हाथों, कंधों, गर्दन या जबड़े में भी इसके कारण दर्द हो सकता है। कुछ लोगों को सांस लेने में कठिनाई, बहुत पसीना आने, सिर चकराने जैसी दिक्कतों का भी अनुभव हो सकता है।
वहीं हार्ट फेलियर की स्थिति में सांस की तकलीफ होना मुख्य लक्षण है। जब हृदय पूरे शरीर में पर्याप्त ऑक्सीजन युक्त रक्त की आपूर्ति नहीं कर पाता है, तो फेफड़ों को अतिरिक्त ऑक्सीजन लेने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। हार्ट फेलियर की स्थिति में कमजोरी या थकान के साथ सांस लेने में दिक्क्त, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी, नाखून या होंठ का रंग नीला होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।