फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diabetes: भोजन करने का तरीका ठीक रखकर भी कंट्रोल कर सकते हैं ब्लड शुगर, शोधकर्ताओं ने कहा- खूब चबाकर खाइए खाना

Thu, 18 May 2023 02:28 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चबाकर खाना खाने के लाभ - फोटो : istock
डायबिटीज का जोखिम वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखने पर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता है। कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। डायबिटीज अपने आप में तो गंभीर रोग है ही साथ ही ये शरीर में कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं जैसे किडनी-हार्ट से लेकर पाचन की दिक्कतों को भी बढ़ाने वाली हो सकती है।

वैज्ञानिकों ने बताया कि डायबिटीज को कंट्रोल में रखने में आहार की विशेष भूमिका होती है। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि स्वस्थ आहार के चयन के साथ डायबिटीज की समस्या से बचे रहने के लिए भोजन करने के सही तरीके पर भी ध्यान दिया जाना आवश्यक है। हालिया शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि जो लोग भोजन को ठीक तरीके से चबाकर खाते हैं उनमें ब्लड शुगर का स्तर अन्य लोगों की तुलना में बेहतर रहता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी डायबिटिक रोगियों को भोजन को चबाकर खाने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें - फोटो : istock
भोजन को चबाकर खाना ज्यादा फायदेमंद

पीएलओएस वन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के निष्कर्ष में शोधकर्ताओं ने बताया कि भोजन को अच्छे से चबाकर खाने वाले टाइप- 2 डायबिटीज रोगियों में ब्लड ग्लूकोज का स्तर, कम चबाने वाले रोगियों की तुलना में काफी बेहतर पाया गया। न्यूयॉर्क स्थित बफेलो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कहा, "इस अनुसंधान के परिणाम लोगों के स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं। हमें बस अपने खाने के तरीके में थोड़ा परिवर्तन करने की आवश्यकता है, जो इस गंभीर रोग के प्रबंधन में काफी मददगार हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
टाइप- 2डायबिटीज और भोजन का संबंध - फोटो : iStock
अध्ययन में क्या पता चला?

इस शोध के लिए टाइप- 2डायबिटीज वाले 92 रोगियों के डेटा का विश्लेषण किया गया। मरीजों को दो समूहों में बांटा गया था। पहले समूह में ऐसे रोगी शामिल थे जिनमें भोजन को चबाने की बेहतर शक्ति जैसे पर्याप्त मजबूत और सही ढंग के दांत थे। इस समूह के लिए रक्त शर्करा का स्तर 7.48 था। दूसरे समूह वाले लोगों में दांतों की समस्या होने के कारण वे मुश्किल से चबा पाते थे।

शोधकर्ताओं ने बताया अच्छी तरीके से चबाने से पाचन स्वास्थ्य बेहतर होता है। पाचन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा आपका शरीर भोजन से पोषक तत्व प्राप्त करत है। ज्यादा चबाने से लार के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है। रक्त शर्करा के स्तर को कम करने के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में फाइबर शामिल है, जो भोजन को चबाने से बेहतर तरीके से अवशोषित होता है। 

4 of 5
अधिक चबाने से आंतों में प्रतिक्रिया होती है उत्तेजित - फोटो : iStock
क्या कहते हैं शोधकर्ता?

शोधकर्ताओं ने बताया कि भोजन को अधिक चबाने से आंतों में प्रतिक्रियाओं को उत्तेजित करने मे भी मदद मिलती है जिससे इंसुलिन स्राव में वृद्धि देखी गई है। इसके अलावा भोजन को अधिक चबाने से हाइपोथैलेमस का भी स्तर बेहतर रहता है जो तृप्ति को बढ़ावा देता है। अच्छे से चबाने से वजन बढ़ने की आशंका भी कम हो जाती है, जो कि T2D को नियंत्रित रखने में मदद कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायबिटीज को कैसे कंट्रोल रखें? - फोटो : iStock
अध्ययन का निष्कर्ष?

यूनिवर्सिटी में डेंटल हेल्थ के असिस्टेंट प्रोफेसर और अध्ययन के प्रमुख लेखक इस्कन कहते हैं, हमारे निष्कर्ष बताते हैं कि चबाने और टी2डी रोगियों के बीच रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने के बीच एक मजबूत संबंध है। भोजन को अच्छे तरीके से चबाकर करना शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकने में काफी सहायक हो सकता है। 

शोध से पता चला है, मधुमेह वाले लोगों में रक्त शर्करा के स्तर में सिर्फ 1% की वृद्धि भी हृदय या इस्केमिक हृदय रोग से मृत्यु दर को 40 प्रतिशत तक बढ़ा देती है। इससे अन्य जटिलताओं जैसे किडनी की बीमारी, आंखों की समस्या, न्यूरोपैथी का भी खतरा हो सकता है। 


--------------
स्रोत और संदर्भ
Mastication inefficiency due to diminished or lack of occlusal support is associated with increased blood glucose levels in patients with type 2 diabetes


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें