क्रिएटिनिन को कैसे कंट्रोल करें?
- फोटो : Freepik.com
क्रिएटिनिन लेवल बढ़ जाए तो क्या करें?
अगर आपका क्रिएटिनिन लेवल अक्सर बढ़ा रहता है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए ताकि इसकी वजह पता चल सके किडनी में कोई दिक्कत तो नहीं है? दवाओं के अलावा क्रिएटिनिन लेवल को कंट्रोल करने के लिए खान-पान में सुधार करें।
- प्रोटीन वाली चीजें कम खाएं। इससे किडनी पर पड़ने वाला बोझ कम होता है।
- डाइट में फाइबर वाली चीजें जैसे ज्यादा फल और सब्जियों की मात्रा बढ़ा लें।
- ब्लड प्रेशर को ठीक रखने के लिए नमक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम से कम करें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। रोजाना 2-3 लीटर पानी पीना सेहत को ठीक रखने के लिए जरूरी है।
-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।