आंखों के संक्रमण से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe stock
आंखों के संक्रमण से कैसे करें बचाव?
डॉक्टर बताते हैं, बारिश के दिनों में आंखों के देखभाल की खास जरूरत होती है। बार-बार साबुन से हाथ धोना कई तरह के संक्रमण को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है।
- आंखों को बिना जरूरत हाथ न लगाएं। अपना तौलिया, रूमाल, तकिया और कॉस्मेटिक उत्पाद किसी के साथ साझा न करें।
- कॉन्टैक्ट लेंस की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- यदि आसपास किसी को आई फ्लू है तो निकट संपर्क से बचें।
- यदि आंख में तेज दर्द हो, रोशनी से ज्यादा परेशानी हो रही हो या आंखों से बहुत अधिक गाढ़ा पदार्थ निकले तो तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।