मच्छरों से बचाव करें
- फोटो : Freepik.com
कैसे करें इससे बचाव?
डॉक्टर बताते हैं कुछ मामलों में वेस्ट नाइल वायरस मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को प्रभावित कर सकता है। इससे एन्सेफलाइटिस और एक्यूट फ्लेसीड पैरालिसिस जैसी गंभीर स्थितियां भी हो सकती है।
- इन समस्याओं के कारण मरीज को चलने-फिरने में कठिनाई, शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी, मानसिक भ्रम और बेहोशी हो सकती है।
- गंभीर मामलों में आईसीयू की जरूरत पड़ सकती है।
डॉक्टर कहते हैं, इस बीमारी से बचाव के लिए मच्छरों के काटने से बचना सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें और मच्छरों को भगाने के लिए क्रीम का उपयोग करें। घर की खिड़कियों पर जाली लगाना, आसपास पानी जमा न होने देना भी जरूरी है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।