स्वाभाविक रूप से हर किसी का व्यक्तित्व और उसके व्यवहार का तरीका एक दूसरे से भिन्न हो सकता है। कुछ लोग, दूसरों से मिलने-जुलने, बातचीत करने और आपसी संबंध बनाने में काफी सहज होते हैं, जबकि कुछ लोगों के लिए यह काम काफी कठिन हो सकता है। अगर आपको लगता है कि इंट्रोवर्ट व्यक्तित्व वाले लोगों के लिए जीवन कठिन होता है तो अध्ययन में इसके उलट परिणाम देखे गए हैं।
शोधकर्ताओं की टीम ने बताया कि इंट्रोवर्ट व्यक्तित्व कई प्रकार के गुणों वाला हो सकता है, इसके अपने प्रकार के कई लाभ हैं।
शोधकर्ताओं ने पाया कि इंट्रोवर्ट व्यक्तित्व वाले लोग चीजों को अच्छी तरह से याद रखने और समस्याओं को आसानी से सुलझाने वाले होते हैं। इस तरह के व्यक्तित्व के कई व्यवहारिक लाभ हो सकते हैं। यहां आपके लिए समझना जरूरी है कि इंट्रोवर्ट व्यक्तित्व वाले लोग अपने आंतरिक विचारों पर ध्यान केंद्रित करने में अधिक सहज महसूस करते हैं। वे बड़े समूहों या भीड़ के बजाय केवल एक या दो लोगों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।