अच्छी सेहत के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना सबसे जरूरी माना जाता है। आप जो कुछ भी खाते हैं सेहत पर उसका सीधा असर होता है। जिन चीजों को सबसे नुकसानदायक और गंभीर बीमारियों को बढ़ाने वाला पाया गया है- चीनी उनमें शीर्ष पर है। अधिक चीनी खाने से टाइप-2 डायबिटीज, मेटाबॉलिज्म की समस्या, मोटापा और कई अन्य क्रोनिक बीमारियों के विकसित होने का खतरा रहता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को संयमित मात्रा में ही चीनी का सेवन करना चाहिए। वहीं जिन लोगों को डायबिटीज की बीमारी है उन्हें चीनी या इससे बनी किसी भी चीज से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
अब सवाल उठता है कि एक दिन में कितनी मात्रा में चीनी खा सकते हैं, क्या बच्चों को बिल्कुल भी चीनी नहीं खाना चाहिए? आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।