फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30-Day Salad Diet: एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाने से शरीर पर क्या असर होगा?

Mon, 20 Jul 2026 12:59 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

30-Day Salad Diet: अक्सर आपने सिलेब्स को देखा होगा कि वो लंच में सिर्फ सलाद खाना पसंद करते हैं। ये आदत कितनी सही है, आज हम इसी बारे में आपसे बात करेंगे।
विज्ञापन
1 of 7
एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाएं तो क्या होगा? - फोटो : AI
30-Day Salad Diet: आजकल फिटनेस और वजन कम करने के लिए कई लोग अपनी डाइट में बदलाव कर रहे हैं। खासतौर पर सेलिब्रिटीज और फिटनेस फ्रीक लोगों के बीच लंच में सिर्फ सलाद खाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। 

30-Day Salad Diet यानी एक महीने तक दोपहर के खाने में सिर्फ सलाद खाने का आइडिया सुनने में काफी हेल्दी लग सकता है, लेकिन क्या यह शरीर के लिए हमेशा फायदेमंद होता है? सलाद में फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन अगर लंबे समय तक सिर्फ सलाद खाया जाए हो सकता है कि शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं। 

इसलिए किसी भी डाइट को फॉलो करने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपके शरीर को किन पोषक तत्वों की जरूरत है। आइए जानते हैं कि एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाने से शरीर पर क्या असर पड़ सकता है।

 
विज्ञापन

2 of 7
एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाएं तो क्या होगा? - फोटो : AI
एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाने से क्या होगा?

1. वजन कम हो सकता है

अगर आप लंच में हाई कैलोरी वाले खाने की जगह सलाद खाते हैं, तो शरीर में कैलोरी की मात्रा कम हो सकती है। इससे वजन कम होने में मदद मिल सकती है। खासकर जिन लोगों की डाइट पहले ज्यादा तली-भुनी और प्रोसेस्ड फूड वाली थी, उन्हें इसका असर जल्दी दिखाई दे सकता है।

हालांकि, वजन कम होना सिर्फ सलाद खाने से नहीं बल्कि पूरे दिन की कुल कैलोरी और एक्टिविटी पर निर्भर करता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाएं तो क्या होगा? - फोटो : Adobe Stock
 2. शरीर को फाइबर अधिक मिलेगा

सलाद में मौजूद सब्जियां जैसे खीरा, गाजर, टमाटर, पत्तेदार सब्जियां और चुकंदर फाइबर से भरपूर होती हैं। फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को कम कर सकता है।

फाइबर ज्यादा लेने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम हो सकती है।

 

4 of 7
एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाएं तो क्या होगा? - फोटो : Adobe Stock
 3. प्रोटीन की कमी हो सकती है

सिर्फ सब्जियों वाला सलाद खाने से शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल पाता। प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत रखने, हार्मोन बैलेंस और शरीर की मरम्मत के लिए जरूरी होता है।

अगर सलाद में पनीर, स्प्राउट्स, चना, दाल, अंडा या टोफू जैसी प्रोटीन वाली चीजें शामिल नहीं हैं, तो लंबे समय तक कमजोरी महसूस हो सकती है।

 
विज्ञापन

5 of 7
एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाएं तो क्या होगा? - फोटो : Samvad
4. ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है

कार्बोहाइड्रेट शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करते हैं। सिर्फ सलाद खाने से कई लोगों को दिन में थकान, कमजोरी या ध्यान लगाने में परेशानी महसूस हो सकती है।

खासकर ज्यादा मेहनत करने वाले लोगों, खिलाड़ियों या एक्सरसाइज करने वालों के लिए संतुलित डाइट जरूरी होती है।

 
विज्ञापन

6 of 7
एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाएं तो क्या होगा? - फोटो : Adobe stock
 5. स्किन और बालों पर असर पड़ सकता है

अगर शरीर को पर्याप्त प्रोटीन, आयरन, ओमेगा-3 और अन्य पोषक तत्व नहीं मिलते हैं, तो इसका असर त्वचा और बालों पर भी दिखाई दे सकता है।

बाल झड़ना, त्वचा का रूखापन और कमजोरी जैसी समस्याएं पोषण की कमी से जुड़ी हो सकती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एक महीने तक लंच में सिर्फ सलाद खाएं तो क्या होगा? - फोटो : freepik

 हेल्दी सलाद डाइट कैसे लें?
 
  •  सलाद में सिर्फ सब्जियां ही नहीं बल्कि प्रोटीन भी शामिल करें।
  •  चना, स्प्राउट्स, पनीर, टोफू, अंडा या दाल मिलाएं।
  • थोड़ी मात्रा में हेल्दी फैट जैसे बीज, नट्स या ऑलिव ऑयल शामिल कर सकते हैं।
  • शरीर की जरूरत के अनुसार कार्बोहाइड्रेट भी लें।
  • हर दिन अलग-अलग सब्जियों का इस्तेमाल करें।

----------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें