फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anger Side Effects: ज्यादा गुस्सा आना कहीं आपको न कर दे बीमार? शरीर पर पड़ता है ऐसा गंभीर असर

Tue, 12 May 2026 04:16 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के अनुसार बार-बार गुस्सा करने से मानसिक तनाव, चिंता, नींद की समस्या और रिश्तों में दूरी जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं कि शरीर पर इसका क्या असर होता है?
विज्ञापन
1 of 5
गुस्सा आने की स्थिति - फोटो : Freepik.com
गुस्सा आना शरीर की एक सामान्य प्रक्रिया है, किसी प्रकार के खतरे, अन्याय या कुंठा के कारण आपको गुस्सा आ सकता है। गुस्सा कुछ पल में अपने आप कम भी हो जाता है, लेकिन अगर यही गुस्सा बार-बार, ज्यादा तीव्रता के साथ या लंबे समय तक बना रहे तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। बार-बार गुस्सा आना या फिर हमेशा गुस्से में ही रहना आपके शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है।

अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के अनुसार बार-बार गुस्सा आने से मानसिक तनाव, चिंता, नींद की समस्या और रिश्तों में दूरी जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। अध्ययनों में ज्यादा गुस्सा आने को दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाने वाला भी बताया गया है। इस दौरान हमारे शरीर में कई प्रकार के हार्मोनल बदलाव भी होते हैं जिस वजह से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं।

आइए जानते हैं ज्यादा गुस्सा आने से क्या-क्या दिक्कतें होती हैं?
विज्ञापन

2 of 5
बार-बार गुस्सा आने की समस्या - फोटो : Freepik.com
बार-बार गुस्सा आना सेहत के लिए ठीक नहीं

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि गुस्सा केवल मानसिक प्रतिक्रिया नहीं है, इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। 
 
  • गुस्से के दौरान सिरदर्द, मांसपेशियों में तनाव, पेट दर्द या तेजी से सांस लेने जैसी समस्याएं महसूस होती हैं। 
  • अगर यह स्थिति लगातार बनी रहे तो हाई ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन और हार्ट डिजीज जैसी गंभीर समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है।
  • अगर किसी को बार-बार गुस्सा आता है और ये कई बार नियंत्रण से बाहर हो जाता है तो सावधान हो जाएं और डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
विज्ञापन

3 of 5
गुस्से का मेंटल हेल्थ पर असर - फोटो : Freepik.com
मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है असर

गुस्सा आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। ज्यादा गुस्सा दिमाग के उस हिस्से को प्रभावित करता है जो भावनाओं को नियंत्रित करता है। 
 
  • यही कारण है कि गुस्से की स्थिति में दिमाग की तार्किक शक्ति कम हो जाती है, जिससे सही फैसले लेना कठिन हो जाता है।
  • अक्सर गुस्सा करने वाले लोगों में एंग्जायटी, डिप्रेशन और मूड डिसऑर्डर का खतरा बढ़ सकता है। 
  • ज्यादा गुस्सा आपके तनाव लेवल को भी बढ़ा देता है जिससे मानसिक थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ता है।

4 of 5
ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा - फोटो : Adobe Stock
ब्लड प्रेशर पर बढ़ता है खतरा

जब व्यक्ति गुस्सा करता है तो शरीर में एड्रेनालिन और नॉरएड्रेनालिन हार्मोन तेजी से रिलीज होते हैं। इससे दिल की धड़कन तेज हो जाती है और ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है।
  • अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार बार-बार गुस्सा आने की आदत हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज के खतरे को बढ़ा सकती है।
  • ज्यादा गुस्से के दो घंटे के भीतर हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा अस्थायी रूप से बढ़ सकता है। 
  • गुस्से के दौरान रक्त वाहिकाएं सिकुड़ती हैं, जिससे दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुस्सा आने का सेहत पर असर - फोटो : Freepik.com
ज्यादा गुस्सा आने से होने वाले इन साइड-इफेक्ट्स को भी जानिए
 
  • अध्ययनों में पाया गया हैं कि जिन्हें ज्यादा गुस्सा आता है उनके नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है। नींद की कमी याददाश्त, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित कर देती है।
  • ज्यादा गुस्सा और लगातार तनाव से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ा रहता है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित हो सकती है। 
  • क्या आप जानते हैं ज्यादा गुस्से का असर आपके पाचन तंत्र को भी प्रभावित कर सकता है। गुस्से के दौरान पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें