Health Tips: आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि फिट रहने के लिए उन्होंने चीनी का सेवन छोड़ दिया है। ये वाकई कितना असरदार है, आज हम इसी बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
1 of 7
अगर 1 महीने के लिए चीनी छोड़ दी तो क्या होगा?
- फोटो : AI
Health Tips: आज के समय में फिट और हेल्दी रहने के लिए लोग अपनी डाइट में कई बदलाव कर रहे हैं, जिनमें सबसे आम बदलाव चीनी का सेवन छोड़ना है। सोशल मीडिया से लेकर फिटनेस एक्सपर्ट्स तक, अक्सर यह सलाह दी जाती है कि ज्यादा चीनी खाने से वजन बढ़ता है, डायबिटीज का खतरा बढ़ता है और शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
यही वजह है कि बहुत से लोग अब रिफाइंड शुगर को अपनी डाइट से पूरी तरह बाहर कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या सच में चीनी छोड़ना इतना असरदार है कि इससे शरीर पूरी तरह फिट हो सकता है?
विशेषज्ञों के अनुसार, चीनी का अत्यधिक सेवन निश्चित रूप से नुकसानदायक है, लेकिन इसे पूरी तरह छोड़ने से ज्यादा जरूरी है संतुलित मात्रा में सेवन करना और हेल्दी विकल्प अपनाना। सही डाइट और लाइफस्टाइल के साथ चीनी कम करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 7
अगर 1 महीने के लिए चीनी छोड़ दी तो क्या होगा?
- फोटो : Adobe Stock
1. वजन कंट्रोल में मदद
चीनी में मौजूद तत्व शरीर को कोई पोषण नहीं देते, बल्कि तेजी से फैट बढ़ाने का काम करते हैं।
जब हम रिफाइंड शुगर का सेवन कम करते हैं, तो शरीर अतिरिक्त कैलोरी स्टोर करना बंद कर देता है, जिससे वजन कंट्रोल में मदद मिलती है।
खासकर पेट की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है।
इसके अलावा शुगर कम लेने से क्रेविंग भी कंट्रोल होती है, जिससे ओवरईटिंग की संभावना घट जाती है।
यह वजन घटाने की प्रक्रिया को प्राकृतिक रूप से सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
3 of 7
अगर 1 महीने के लिए चीनी छोड़ दी तो क्या होगा?
- फोटो : Adobe Stock
2. डायबिटीज का खतरा कम
ज्यादा चीनी का सेवन ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाता है, जिससे इंसुलिन पर दबाव पड़ता है।
लंबे समय तक ऐसा होने पर टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।
चीनी कम करने से ब्लड शुगर स्थिर रहता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है।
यही वजह है कि डॉक्टर भी सीमित मात्रा में शुगर लेने की सलाह देते हैं।
4 of 7
अगर 1 महीने के लिए चीनी छोड़ दी तो क्या होगा?
- फोटो : Adobe stock
3. स्किन हेल्थ बेहतर
अधिक चीनी खाने से शरीर में बनने वाले कोलेजन को नुकसान पहुंचाता है, इससे स्किन पर झुर्रियां, पिंपल्स और डलनेस बढ़ सकती है।
जब हम चीनी का सेवन कम करते हैं, तो त्वचा अंदर से रिपेयर होने लगती है और नेचुरल ग्लो बढ़ता है।
विज्ञापन
5 of 7
अगर 1 महीने के लिए चीनी छोड़ दी तो क्या होगा?
- फोटो : Adobe Stock
4. एनर्जी लेवल स्थिर रहता है
चीनी तुरंत एनर्जी देती है, लेकिन उसका असर बहुत कम समय के लिए होता है, जिसके बाद थकान और कमजोरी महसूस होती है।
जब आप चीनी कम करते हैं, तो शरीर को स्थिर और लंबे समय तक एनर्जी मिलती है।
इससे दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिलती है और थकान कम महसूस होती है।
विज्ञापन
6 of 7
अगर 1 महीने के लिए चीनी छोड़ दी तो क्या होगा?
- फोटो : Adobe Stock
5. दिल की सेहत में सुधार
ज्यादा चीनी का सेवन हार्ट हेल्थ पर नकारात्मक असर डाल सकता है।
यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को बिगाड़ सकता है।
चीनी कम करने से दिल पर दबाव कम होता है और हार्ट डिजीज का जोखिम घटता है।
संतुलित डाइट के साथ यह बदलाव लंबे समय में दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
अगर 1 महीने के लिए चीनी छोड़ दी तो क्या होगा?
- फोटो : Freepik.com
क्या पूरी तरह चीनी छोड़नी चाहिए?
विशेषज्ञों के अनुसार, चीनी को पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं है। शरीर को ग्लूकोज की जरूरत होती है, जो ऊर्जा का मुख्य स्रोत है। बेहतर तरीका यह है कि रिफाइंड शुगर की जगह नेचुरल शुगर जैसे फल, शहद या गुड़ को सीमित मात्रा में शामिल किया जाए और संतुलित डाइट अपनाई जाए।
-----------------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।