फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: आपके हाथ में ही स्वस्थ जीवन की चाभी, लाइफस्टाइल में ये चार बदलाव आपको रखेंगे सेहतमंद

Mon, 30 Mar 2026 05:07 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डायबिटीज, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियां जिस तरह से बढ़ती जा रही है, ये गंभीर चिंता का कारण हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं लाइफस्टाइल में सुधार करके इन स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें? - फोटो : freepik.com
लाइफस्टाइल और खानपान की गड़बड़ी ने कई तरह की क्रॉनिक बीमारियों के खतरे को बढ़ा दिया है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसका शिकार देखे जा रहे हैं। डायबिटीज से लेकर हृदय रोग सभी के लिए जीवनशैली की गड़बड़ी को प्रमुख कारण माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि यदि हम सभी कम उम्र से ही लाइफस्टाइल को ठीक रखने के लिए उपाय कर लें तो इस तरह की कई बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। 

हमारे रोजमर्रा के जीवन में स्वस्थ जीवनशैली के विकल्प हमें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से लाभान्वित करने के लिए जरूरी हैं। स्वस्थ आदतें चुनने से बीमारियां दूर होती हैं और यदि आपको पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या है तो उसकी जटिलताओं को कम किया जा सकता है।

जीवनशैली में कभी भी स्वस्थ बदलाव करके स्वस्थ जीवन की तरफ कदम बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
मोटापे का खतरा - फोटो : Adobe Stock
बढ़ने न पाए आपका वजन

वजन को कंट्रोल में रखना बीमारियों से बचे रहने के लिए जरूरी है। अधिक वजन-मोटापे को कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का कारण माना जाता है। अमर उजाला में हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट में हमने बताया था कि किस तरह से मोटापे के कारण 4 करोड़ से ज्यादा बच्चों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है।
 
  • डायबिटीज और हृदय रोगियों में बढ़ा हुआ वजन उनकी स्वास्थ्य जटिलताओं को और बढ़ाने वाली हो सकती है।
  • अगर कम उम्र से ही इस दिशा में सुधार के तरीकों को अपना लिया जाएं तो इन बीमारियों के जोखिम को कम करने के साथ कई अन्य प्रकार के स्वास्थ्य लाभ भी पाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
योग-व्यायाम जरूरी - फोटो : Adobe Stock
रोज व्यायाम करना जरूरी

यदि आप नियमित रूप से योग-व्यायाम करते हैं तो इसे बेहतर स्वास्थ्य के लिए सबसे आवश्यक माना जाता है। व्यायाम करने के कई शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं जो हमारे दैनिक जीवन को प्रभावित करते हैं।
 
  • अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि सभी वयस्कों को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि जरूर करनी चाहिए।
  • यदि आप सप्ताह में 75 मिनट व्यायाम भी करते हैं तो इसे भी कई प्रकार की बीमारियों से बचाने वाला पाया गया है।

4 of 5
अच्छी और गहरी नींद जरूरी - फोटो : Freepik.com
रात को अच्छी नींद जरूरी

रात की अच्छी और पर्याप्त नींद सभी लोगों के लिए जरूरी है। इससे न सिर्फ आप फ्रेश महसूस करते हैं, तनाव कम होता है साथ ही आपको अगले दिन के लिए ऊर्जा भी मिलती है।
 
  • नींद की कमी को अध्ययनों में कई प्रकार के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का कारक पाया गया है।
  • जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है उनमें मेटाबॉलिक सिंड्रोम, अवसाद के साथ हृदय रोग की जटिलताओं का खतरा अधिक हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खान-पान का रखें विशेष ध्यान - फोटो : Freepik.com
ज्यादा नमक-चीनी खाना खतरनाक

बेहतर स्वास्थ्य के लिए चीनी और नमक दोनों की ही आहार में मात्रा कम रखें। अधिक चीनी डायबिटीज और वजन को बढ़ाने तथा नमक की अधिकता ब्लड प्रेशर का कारक है, जिससे हृदय रोगों का जोखिम बढ़ जाता है। चीनी में मौजूद फ्रुक्टोज लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है साथ ही इंसुलिन प्रतिरोध का भी कारण बनती है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज हो सकता है। इन दोनों का सीमित मात्रा में ही सेवन किया जाना चाहिए।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें