लो ब्लड प्रेशर की समस्या
- फोटो : Freepik.com
क्या आपका ब्लड प्रेशर भी रहता है लो?
अगर आपको भी अक्सर चक्कर आते हैं, कमजोरी महसूस होती है या अचानक आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है, तो ये लो बीपी का संकेत हो सकता है। इसमें तुरंत अपने डॉक्टर से मिलकर इलाज कराना चाहिए। इसके अलावा आपको अपनी डाइट को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
आमतौर पर लोग हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं जो बीपी कम करते हैं, लेकिन यही चीजें लो बीपी वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। कई बार अनजाने में खाई गई कुछ चीजें ब्लड प्रेशर को काफी लो कर सकती हैं, जिसके कारण बेहोशी, चोट लगने और गंभीर मामलों में अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आ सकती है।