फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liver Problem डाइट में गड़बड़ी के अलावा ये बीमारियां भी बढ़ाती हैं लिवर रोग का खतरा, समय पर हो जाएं सावधान

Mon, 01 Dec 2025 07:02 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • लिवर की कई बीमारियां गंभीर और जानलेवा भी हो सकती हैं, लिवर सिरोसिस जैसी स्थितियों के कारण आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
  • क्या आप जानते हैं कि यदि आप पहले से ही कुछ बीमारियों के शिकार हैं तो उसके कारण भी लिवर की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
लिवर की बीमारियों का खतरा - फोटो : फ्रीपिक
लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण पिछले एक-दो दशकों में लिवर से संबंधित बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ता देखा जा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक किसी भी उम्र के लोग इसका शिकार हो सकते हैं। डॉक्टर कहते हैं सभी उम्र के लोगों के लिए जरूरी है कि वह जीवनशैली को ठीक रखते हुए लिवर की समस्याओं से बचाव के उपाय करते रहें। लिवर की बढ़ती बीमारियों को लेकर कम उम्र से ही सावधान रहना जरूरी है।

लिवर की कई बीमारियां गंभीर और जानलेवा भी हो सकती हैं, लिवर सिरोसिस जैसी स्थितियों के कारण आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि यदि आप पहले से ही कुछ बीमारियों के शिकार हैं तो उसके कारण भी लिवर की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कुछ अन्य बीमारियों की अनियंत्रित स्थिति भी लिवर के लिए बीमारियां बढ़ाने वाली हो सकती है।

आइए इस बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज रोगियों में लिवर की बीमारी - फोटो : Freepik.com
डायबिटिक रोगियों में लिवर की बीमारी का खतरा

यदि आपको पहले से लिवर की कोई समस्या नहीं है और आप डायबिटीज के शिकार हैं, तो इस बीमारी के कारण भी समय के साथ लिवर की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। डायबिटीज जिस प्रकार से किडनी को क्षति पहुंचाती है उसी तरह से लिवर पर भी इसके दुष्प्रभाव हो सकते हैं। मधुमेह के शिकार लोगों में नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के साथ लिवर से संबधित कई और बीमारियों के विकसित होने का खतरा हो सकता है।

एक अनुमान के मुताबिक सिरोसिस के 90% से अधिक लोगों में ग्लूकोज इंटॉलरेंस की समस्या देखी जाती है। यही कारण है कि डायबिटीज रोगियों को ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने की सलाह दी जाती है।  
विज्ञापन

3 of 5
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com
अक्सर हाई ब्लड प्रेशर रहना खतरनाक

बढ़े हुए ब्लड प्रेशर की समस्या को आमतौर पर हृदय रोगों का कारण माना जाता रहा है, पर अध्ययनकर्ता बताते हैं कि यह सिरोसिस जैसी लिवर की बीमारियों को भी बढ़ा सकता है। हमारा शरीर पोर्टल वेन नामक एक बड़ी रक्त वाहिका के माध्यम से लिवर में खून पहुंचाता है। सिरोसिस आपके रक्त प्रवाह को धीमा कर देता है जिससे पोर्टल वेन पर तनाव बढ़ने लगता है। यह उच्च रक्तचाप का कारण भी बनता है, जिसे पोर्टल हाइपरटेंशन के रूप में जाना जाता है।

ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों को इसे कंट्रोल में रखने की सलाह दी जाती है।

4 of 5
लिवर में होने वाली समस्याएं - फोटो : Freepik.com
हाई कोलेस्ट्रॉल भी है लिवर के लिए नुकसानदायक

हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति हृदय के साथ लिवर की सेहत के लिए भी खतरनाक हो सकती है। आमतौर पर हमारा लिवर कोलेस्ट्रॉल को खत्म कर देता है पर यदि आपके आहार में वसायुक्त चीजें अधिक हैं तो यह लवर रोग के जोखिम को बढ़ा सकती है। उच्च कोलेस्ट्रॉल के कारण फैटी लिवर डिजीज विकसित होने का खतरा अधिक होता है, यह कभी-कभी घातक स्थिति में भी बदल सकती है। यूएससी शोध ऑफ मेडिसिन के अनुसार, अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल फैटी लिवर डिजीज की जटिलताओं को बढ़ाने वाला माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लिवर को कैसे हेल्दी रखें? - फोटो : Adobe stock
क्या कहते हैं विशेषज्ञ? 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल या डायबिटीज की समस्या रहती है उन्हें इसे कंट्रोल में रखना चाहिए। ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह पर समय-समय पर लिवर सहित किडनी, आंखों की जांच कराते रहना चाहिए, इन अंगों पर दुष्प्रभाव अधिक देखे जाते रहे हैं।



--------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें