आहार पर दें ध्यान
- फोटो : Freepik.com
मीठा खाने की इच्छा
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कई बार नींद की कमी, मानसिक तनाव, लंबे समय तक भूखे रहने और खानपान में पोषक तत्वों का असंतुलन शुगर क्रेविंग बढ़ा सकता है।
असल में मीठा खाने से दिमाग के रिवॉर्ड सिस्टम एक्टिव होता है जिससे आपको खुशी का अहसास मिलता है। इसलिए लोगों को बार-बार कुछ मीठा खाने की इच्छा होती रहती है। हालांकि परेशानी तब बढ़ती है, जब हर बार मीठे की तलब मिटाने के लिए हम चॉकलेट, मिठाई, बिस्किट या मीठे ड्रिंक्स ज्यादा लेने लगते हैं। इस तरह के खान-पान से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ने लग जाती है जिससे डायबिटीज, मोटापा और कई तरह की बीमारियों का जोखिम हो सकता है।
- कई बार प्री-डायबिटीज जैसी स्थितियों में मीठा खाने की इच्छा बढ़ जाती है। हालांकि इसे डायबिटीज का संकेत नहीं माना जाता, आपको अलर्ट हो जाना चाहिए।