वायरल संक्रमण का खतरा
- फोटो : Freepik.com
वायरल संक्रमण और इसके खतरे
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इन दिनों दिन और रात के तापमान में अंतर देखा जा रहा है। ऐसी परिस्थितियों में शरीर को बदलते वातावरण के अनुसार खुद को ढालना होता है। ठंडी और शुष्क हवा कुछ लोगों के श्वसन मार्ग को प्रभावित करने वाली हो सकती है। इसके साथ, मौसम बदलने के साथ कई श्वसन वायरस भी सक्रिय होते हैं, जिसके कारण लोगों में आसानी से वायरल संक्रमण होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।
सर्दी-जुकाम, फ्लू जैसे संक्रमण इंफ्लूएंजा वायरस से होते हैं। ये संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने और नजदीकी संपर्क से फैल सकते हैं। ठंड के समय लोग बंद कमरों में ज्यादा रहते हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ जाता है।