फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: क्या आपके भी कानों में आती रहती है घंटी बजने जैसी आवाज? रहें सावधान वरना हो सकता है बहरापन

Thu, 17 Aug 2023 05:29 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कान में आवाज आने की समस्या - फोटो : istock
हमारे शरीर के सभी अंग आपस में एक दूसरे से कनेक्टेड होते हैं, यही कारण है कि किसी एक अंग में होने वाली समस्या के कारण पूरा शरीर प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम सभी अक्सर हृदय-फेफड़े जैसे अंगों में होने वाली समस्याओं को लेकर तो अलर्ट रहते हैं और इसे ठीक रखने के लिए प्रयास भी करते रहते हैं, पर आंख-कान जैसे अंगों की सेहत पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है। हालांकि इन अंगों में होने वाली समस्याओं के कारण भी शरीर में गंभीर दुष्प्रभावों का जोखिम हो सकता है।

इस लेख में हम कान में अक्सर घंटी बजने जैसी आवाज आने की समस्या के बारे में जानेंगे। क्या आप भी इस तरह की दिक्कत महसूस करते रहते हैं? अगर हां तो तुरंत अलर्ट हो जाइए, कहीं ये टिनिटस की दिक्कत तो नहीं है?

कानों की इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की जरूरत होती है क्योंकि जिन कारणों से ये समस्या विकसित होती है, उसके दीर्घकालिक जोखिम हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
कान में आवाज आने की समस्या - फोटो : istock
टिनिटस की समस्या के बारे में जानिए

कानों में आवाज आने की समस्या यानी टिनिटस के कारण आप अपने एक या दोनों कानों में घंटी बजने या शोर जैसी आवाज का अनुभव कर सकते हैं। आप जो आवाज सुनते हैं वह किसी बाहरी ध्वनि के कारण नहीं होता है और अन्य लोग इसे नहीं सुन सकते हैं।

टिनिटस बहुत आम सी समस्या है और यह लगभग 15% से 20% लोगों को प्रभावित करती है। विशेषरूप से वृद्ध लोगों में इसके होने का खतरा अधिक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, टिनिटस आमतौर पर किसी अंतर्निहित समस्या के कारण हो सकती है जिसपर ध्यान देना और इलाज कराना बहुत आवश्यक हो जाता है। 
विज्ञापन

3 of 4
कान में संक्रमण की स्थिति - फोटो : Pixabay
कान में चोट या संक्रमण हो सकती है वजह

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, टिनिटस आमतौर पर किसी अंतर्निहित समस्या जैसे उम्र से संबंधित सुनने की बीमारी, कान में चोट या संक्रमण, संचार प्रणाली की समस्या के कारण हो सकती है। अगर इन स्थितियों का समय पर निदान या उपचार न हो पाए तो इसके कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का भी खतरा रहता है। 

टिनिटस की समस्या का कारण सर्दी जैसा ऊपरी श्वसन संक्रमण भी हो सकता है, जिसपर भी ध्यान दिया जाना आवश्यक होता है। टिनिटस का अगर समय पर इलाज न हो पाए तो इससे कानों में और भी कई तरह की दिक्कतें, यहां तक कि बहरापन भी हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
टिनिटस की समस्या - फोटो : iStock
हमेशा के लिए जा सकती है सुनने की शक्ति

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हमारे कान के आंतरिक हिस्से में छोटी, नाजुक कोशिकाएं होती हैं जो ध्वनि तरंगें मिलने पर हिलती हैं। यदि आंतरिक कान में कुछ समस्या आ जाए तो इसके कारण भी टिनिटस हो सकता है और समय पर इसका इलाज न होने पर कानों की शक्ति भी जा सकती है। इसके अलावा कानों में संक्रमण या कान की नलिकाओं में रुकावट के कारण भी आपको ये दिक्कत हो सकती है।

कानों में संक्रमण का समय पर इलाज न होने पर इसका असर मस्तिष्क और अन्य हिस्सों में भी होने का जोखिम रहता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें