फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Kidney Day: क्यों होता है किडनी में कैंसर, महिला या पुरुष किसे ज्यादा खतरा? यहां जानिए सबकुछ विस्तार से

Thu, 12 Mar 2026 11:23 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किडनी का कैंसर किसी भी उम्र या लिंग वालो को हो सकता है। इसके मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि किडनी कैंसर के कारण क्या हैं?
विज्ञापन
1 of 5
किडनी से संबंधित समस्याएं - फोटो : Freepik.com
किडनी का कैंसर, वैश्विक स्तर पर बढ़ती गंभीर और जानलेवा स्वास्थ्य समस्या है। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के साल 2023 के अनुमान के मुताबिक अमेरिका में 81,800 नए मामले (पुरुषों में 52,360 और महिलाओं में 29,440) सामने आए। इतना ही नहीं किडनी कैंसर के कारण 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। दुनियाभर में ये कैंसर हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण भी बनता है।

डॉक्टर कहते हैं, अगर समय पर कैंसर का पता चल जाए तो इलाज-सर्जरी और थेरेपी आदि माध्यमों से रोगी की जान बचाई जा सकती है। पर दुर्भाग्यवश ज्यादातर मामलों का पता ही अंतिम चरणों में चल पाता है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, किडनी के कैंसर को लेकर लोगों में कई तरह की गलतफहमियां और अधूरी जानकारियां देखी जा रही हैं। जिसके कारण रोग का समय रहते पहचान, इलाज काफी कठिन हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
किडनी की समस्याओं के बारे में जानिए - फोटो : Adobe stock
किडनी का कैंसर सिर्फ बुजुर्गों को होता है?

दुनियाभर में बढ़ती किडनी की बीमारियों को लेकर लोगों को शिक्षित और जागरूक करने और किडनी से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर अलर्ट करने के उद्देश्य से हर साल मार्च महीने के दूसरे गुरुवार (इस बार 12 मार्च) को विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। 

यह सही है कि किडनी के कैंसर का खतरा बुजुर्गों में अधिक देखा जाता रहा है पर हालांकि यह कम उम्र वालों को भी हो सकता है।
  • अध्ययनों से पता चलता है कि युवा आबादी में 50 से कम आयु वाले एक तिहाई लोगों में इसका खतरा हो सकता है।
  • खराब जीवनशैली और अल्कोहल की आदत, कैंसर की फैमिली हिस्ट्री या फिर किडनी की पहले से ही रही कुछ बीमारियों के कारण युवा भी इसके शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शराब के नुकसान - फोटो : Freepik.com
अल्कोहल से सिर्फ लिवर कैंसर होता है किडनी का नहीं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ, किडनी और लिवर दोनों के लिए अल्कोहल को खतरनाक मानते हैं। शराब का सेवन करने से पूरे शरीर पर इसके गंभीर दुष्प्रभाव देखे जा सकते हैं। अल्कोहल की ही तरह धूम्रपान भी किडनी कैंसर के विकास के जोखिम को दोगुना कर देता है। सिर्फ यही दो आदतें पुरुषों में किडनी में कैंसर के लगभग 30% और महिलाओं में लगभग 25% का कारण बनती हैं।

4 of 5
पेशाब के रंग पर रखें नजर - फोटो : Freepik.com
क्या पेशाब से खून आने का मतलब किडनी कैंसर है?

पेशाब की जांच के माध्यम से शरीर की कई समस्याओं का आसानी से पता लगाना आसान हो जाता है। पेशाब के रंगों के आधार पर भी बीमारियों का निदान किया जा सकता है।
 
  • अगर आपके पेशाब में खून जैसा दिख रहा है तो इसपर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि पेशाब से खून आने का मतलब हर बार कैंसर नहीं होता है।
  • मूत्र पथ के संक्रमण (यूटीआई) जैसी बीमारियों में भी यह दिक्कत हो सकती है।
  • हालांकि अगर बरगंडी कलर में कुछ दिनों से पेशाब हो रहा हो तो इसकी जांच जरूर कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिलाओं में किडनी की समस्या - फोटो : Freepik.com
महिलाओं को किडनी कैंसर होने का अधिक खतरा होता है?

किडनी का कैंसर किसी भी उम्र या लिंग वालों को हो सकता है। हालांकि पुरुषों में महिलाओं की तुलना में इसका जोखिम लगभग दोगुना होता है।
 
  • धूम्रपान और कार्यस्थल पर कैंसर पैदा करने वाले विषाक्त पदार्थों के संपर्क में आने के कारण इसका खतरा अधिक हो सकता है।
  • जिन महिलाओं को बार-बार यूटीआई या योनि संक्रमण होता रहता है उन्हें डॉक्टर से मिलकर किडनी की सेहत की जांच जरूर कराते रहना चाहिए।




------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें