समय पर लें डॉक्टर की सलाह
- फोटो : Adobe stock
डिहाइड्रेशन और शुगर लो होना भी है कारण
गर्मी, बुखार, उल्टी-दस्त जैसी स्थितियों या फिर पर्याप्त पानी न पीने से शरीर में जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। इससे मस्तिष्क तक रक्त प्रवाह प्रभावित हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को कमजोरी, चक्कर और बेहोशी हो सकती है।
- इसके अलावा अगर आपका ब्लड शुगर बहुत लो रहता है तो इससे भी बेहोशी का खतरा बढ़ जाता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने शुगर लेवल पर निरंतर ध्यान देते रहना चाहिए।
डॉक्टर कहते हैं, बेहोशी के खतरे को कम करने के लिए खूब पानी पीते रहने और लंबे समय तक खाली पेट न रहें। संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच कराना और डॉक्टर की सलाह लेते रहना भी जरूरी है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।