आंखों की सेहत का रखें ध्यान
- फोटो : Freepik.com
आंखों की समस्याओं में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
डॉक्टर कहते हैं, आंखों में संक्रमण या एलर्जी के खतरे को कम करने के लिए आंखों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
- हाथों को और चेहरे को अच्छे से साफ करें।
- आंखों को बार-बार छूने से बचें, क्योंकि हाथों में मौजूद कीटाणु संक्रमण फैला सकते हैं।
- प्रदूषण या धूल भरी जगहों पर जा रहे हैं तो सनग्लासेस जरूर पहनें।
- आंखों में खुजली होने पर जोर से रगड़ना बिल्कुल नहीं चाहिए। इससे कॉर्निया को नुकसान पहुंच सकता है और संक्रमण बढ़ सकता है।
- बिना डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉयड आई ड्रॉप्स का उपयोग खतरनाक हो सकता है।
- घरेलू नुस्खों के नाम पर गुलाबजल या कोई भी अन्य तरल पदार्थ आंखों में न डालें।
------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।