ज्यादा ठंड लगने की वजह
- फोटो : Freepik.com
ज्यादा ठंड लगने की समस्या
ठंड अधिक लगना (Cold intolerance) वैसे तो कोई बीमारी नहीं है, हालांकि यह किसी अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या का संकेत जरूर हो सकता है। एनीमिया, हाइपोथायरायडिज्म, फाइब्रोमायल्जिया या एनोरेक्सिया जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण इस तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। कुछ प्रकार की क्रोनिक बीमारी के शिकार लोगों को भी अन्य लोगों की तुलना में अधिक ठंड लग सकती है।
आइए जानते हैं कि इसके लिए किन कारणों को मुख्यरूप से जिम्मेदार माना जाता है?