यूरिक एसिड का स्तर बढ़ना आजकल एक आम समस्या बन चुकी है। अगर इसे समय रहते नियंत्रित न की जाए, तो इसके कारण गठिया, किडनी स्टोन और अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, खान-पान में गड़बड़ी के कारण यूरिक एसिड की दिक्कत बढ़ती जा रही है, जिसको लेकर सभी लोगों को सावधान हो जाना चाहिए।
यूरिक एसिड का स्तर नियंत्रित रखने के लिए खानपान और जीवनशैली में बदलाव अत्यंत आवश्यक है। रेड मीट, सीफूड, अल्कोहल और मीठे पेय से दूरी बनाकर, स्वस्थ और पौष्टिक खानपान की आदत बना ली जाए तो इस समस्या से बचाव किया जा सकता है।
आइए जानते हैं कि किन चीजों के कारण आपका यूरिक एसिड बढ़ सकता है और इसे कैसे कंट्रोल किया जाए?