फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों का सलाह: वजन कम करने के ये हैं चार सबसे बेजोड़ तरीके, घंटों जिम में समय बिताने की जरूरत भी नहीं

Thu, 25 Nov 2021 01:56 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock
तेजी से बढ़ता वजन मौजूदा समय की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। अध्ययनों से पता चलता है कि अधिक वजन वाले लोगों में मधुमेह, हृदय रोग जैसे कई गंभीर क्रोनिक बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा होता है। वैसे तो वजन कम करने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय करते रहते हैं, हालांकि इसमें से सफलता कम ही लोगों को मिल पाती है। वजन घटाने के लिए आमतौर पर लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं, पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे बहुत कारगर नहीं मानते हैं।

पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित रूप से व्यायाम करने के साथ यदि आप आहार में कुछ बदलाव कर लें तो आसानी से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे चार तरीकों के बारे में जानते हैं जिनको प्रयोग में लाकर आसानी से वजन घटाया जा सकता है। खास बात यह भी है कि इसके लिए नियमित रूप से आपको जिम में घंटों पसीना बहाने की भी जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
ग्लूटेन फ्री डाइट - फोटो : iStock
नो डेयरी- नो ग्लूटेन डाइट है लाभदायक
नो डेयरी- नो ग्लूटेन डाइट को वजन कम करने का सबसे कारगर तरीका माना जा रहा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसी तरीके को प्रयोग में लाकर आश्चर्यजनक रूप अपना वजन काफी कम किया है। नो डेयरी- नो ग्लूटेन डाइट का मतलब है अपने आहार से ग्लूटेन और डेयरी उत्पादों को हटा देना है। यह दोनों वजन को तेजी से बढ़ा देते हैं। नो डेयरी- नो ग्लूटेन के साथ नो शुगर डाइट को प्रयोग में लाकर और भी अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे - फोटो : Pixabay
करिए इंटरमिटेंट फास्टिंग
फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के बीच इंटरमिटेंट फास्टिंग काफी चर्चित तरीकों में से एक है। इसमें हल्की मात्रा में पौष्टिक भोजन के सेवन के बाद कुछ समय के लिए उपवास करने की सलाह दी जाती है। इसके पीछे का मूल सिद्धांत शरीर को भोजन पचाने के लिए समय देना, अतिरिक्त फैट का बर्न करना और शरीर को डिटॉक्स करना शामिल है। इंटरमिटेंट फास्टिंग का सही तरीके से प्रयोग करना बेहद फायदेमंद माना जाता है।

4 of 5
पोषक तत्वों का सेवन है जरूरी - फोटो : iStock
सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन
मांसपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन का सेवन बहुत आवश्यक माना जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक आहार में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करके वजन भी कम किया जा सकता है। असल में प्रोटीन का अधिक सेवन आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, ऐसे में आपको अतिरिक्त मात्रा में खाने की इच्छा नहीं होती है। वजन कम करने के लिए यह तरीका लाभदायक माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पानी पीते रहने बहुत आवश्यक - फोटो : istock
पानी पीते रहना सबसे आवश्यक
अगर आपको लगता है कि पानी पीते रहने से वजन कैसे कम किया जा सकता है, तो इस बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर में पानी की मात्रा कम होना मेटाबॉलिज्म पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। मेटाबॉलिज्म प्रभावित होने से फैट बर्न नहीं हो पाता जोकि वजन कम करने में बाधा उत्पन्न कर सकती है। रोजाना 3-4 लीटर पानी जरूर  पीना चाहिए।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें