फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kidney Problems: धीरे-धीरे खराब तो नहीं हो रही है किडनी? किडनी फेलियर की तरफ इशारा हो सकते हैं ये लक्षण

Sat, 12 Jul 2025 06:06 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और बढ़ते स्ट्रेस ने हमारे शरीर के कई अंगों पर असर डाला, इसका सबसे ज्यादा नुकसान झेल रही हैं किडनियां।
  • कहीं आप भी किडनी की समस्याओं का शिकार तो नहीं हैं?
विज्ञापन
1 of 5
किडनी की समस्याओं के बारे में जानिए - फोटो : Freepik.com
Kidney Disease Symptoms: हाल के वर्षो में जिन गंभीर बीमारियों के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा है, किडनी की समस्याएं उनमें से एक हैं। अब ये सिर्फ उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारी नहीं रही है बल्कि कम उम्र के लोग भी किडनी की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। 

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और बढ़ते स्ट्रेस ने हमारे शरीर के कई अंगों पर असर डाला, इसका सबसे ज्यादा नुकसान झेल रही हैं किडनियां। 20 से कम उम्र के लोगों में भी ये समस्या बढ़ती देखी गई है। कहीं आप भी तो इसका शिकार नहीं हैं?
विज्ञापन

2 of 5
किडनी की समस्याओं का खतरा - फोटो : Freepik.com
किडनी से संबंधित समस्याओं का बढ़ता खतरा

किडनी यानी गुर्दे, हमारे शरीर के नेचुरल फिल्टर होते हैं। ये खून साफ करते हैं और शरीर से टॉक्सिन्स और अतिरिक्त पानी निकालते हैं। ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में भी किडनी का स्वस्थ रहना जरूरी माना जाता है। यानी अगर किडनी में किसी तरह की समस्या हो जाए तो इसका असर संपूर्ण स्वास्थ्य पर हो सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएओ) के अनुसार, भारत में किडनी फेलियर के दो सबसे बड़े कारण हाई ब्लड प्रेशर और हाई शुगर के बढ़ते मरीज हैं। डायबिटीज से किडनी की नसें डैमेज हो जाती हैं और ब्लड प्रेशर से किडनी के फिल्टर पर दबाव बढ़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
किडनी की बढ़ती बीमारियों का जोखिम - फोटो : Freepik.com
क्यों बढ़ रही हैं किडनी की दिक्कतें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारे दिनचर्या की कई गड़बड़ आदतें किडनी की समस्याएं बढ़ाने वाली हो सकती हैं, जिसको लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।

अगर आप अक्सर ओवर-द-काउंटर दवाओं, पेनकिलर का सेवन करते हैं तो इससे किडनी की कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है। कम पानी पीने, ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड के सेवन के कारण भी किडनी की दिक्कतें बढ़ जाती हैं।

4 of 5
पैरों में समस्याएं किडनी का लक्षण - फोटो : Adobe stock
कहीं आपकी किडनी तो नहीं हो रही है खराब

किडनी की सेहत को लेकर ध्यान देते रहना जरूरी है। डॉक्टर बताते हैं, किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षणों के बारे में जानना भी जरूरी है, अगर समय पर इसकी पहचान कर इलाज करा लिया जाए तो गंभीर समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।
  • बार-बार या बहुत कम पेशाब आना
  • चेहरे, पैरों या टखनों में अक्सर सूजन रहना
  • हर समय थकावट महसूस होना
  • रात को बार-बार उठकर पेशाब जाना। पेशाब में झाग या खून आना।
  • मतली, उल्टी या भूख न लगना
  • त्वचा पर खुजली या मांसपेशियों में ऐंठन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए क्या उपाय करें? - फोटो : Adobe stock
आप किडनी को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

डॉक्टर कहते हैं, किडनी की बीमारी ‘साइलेंट किलर’ की तरह होती है, जब तक लक्षण सामने आते हैं, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। इसलिए जरूरी है कि हम इसके कारण, लक्षण और बचाव के तरीकों को जानें और वक्त रहते एक्शन लें। आप कम उम्र से ही कुछ बातों का ध्यान रखकर किडनी को स्वस्थ रख सकते हैं।

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए दिन में 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं। इसके अलावा नमक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करें। डायबिटीज और बीपी को कंट्रोल में रखना, शारीरिक रूप से सक्रिय रहना भी किडनी को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।



-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें