मेडिटेशन और ध्यान से कम होता है स्ट्रेस
- फोटो : Freepik.com
पहले से ही शुरू कर दीजिए उपाय
तनाव और चिंता शारीरिक प्रतिक्रिया का हिस्सा हैं और इनके लक्षण भी एक जैसे होते हैं। इसका मतलब है कि उन्हें अलग-अलग पहचानना मुश्किल हो सकता है। तनाव आमतौर पर अल्पकालिक होता है और किसी ज्ञात खतरे की प्रतिक्रिया में होता है। जबकि चिंता या एंग्जाइटी लंबे समय तक बनी रह सकती है।
चूंकि ये समस्याएं किसी को भी हो सकती हैं, इसलिए पहले से ही इससे बचाव के लिए सावधानी बरतते रहना जरूरी है।
स्ट्रेस और एंग्जाइटी से बचे रहने या फिर इसके लक्षणों को कम करने के लिए कुछ उपाय प्रभावी माने जाते हैं।
- समय का प्रबंधन करें। व्यायाम और मेडिटेशन की नियमित आदत बनाएं।
- पर्याप्त नींद लेना आपके मेंटल हेल्थ को ठीक रखने में मददगार है।
- लाइफस्टाइल और खान-पान को ठीक रखकर आप मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से बचाव कर सकते हैं।
अगर आपको अक्सर या लंबे समय तक स्ट्रेस-एंग्जाइटी की दिक्कत बनी रहती है तो इसे अनदेखा न करें और समय रहते डॉक्टर की सलाह जरूर लें। समय रहते अगर इसका इलाज करा लिया जाए तो डिप्रेशन जैसी गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।
------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।