खुश रहने के लिए क्या करें
- फोटो : Freepik.com
सेरोटोनिन, डोपामिन, ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन प्रमुख हैप्पी हार्मोन्स हैं। ये मूड को ठीक रखने, काम करने की प्रेरणा देने, सामाजिक जुड़ाव महसूस कराने जैसी प्रक्रियाओं में भूमिका निभाते हैं। हालांकि, ये केवल खुशी पैदा करने वाले हार्मोन्स नहीं हैं, इनके काम इससे कहीं ज्यादा व्यापक हैं। अच्छी नींद, नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित भोजन और अपनों के साथ अच्छा समय बिताना भी मानसिक सेहत को सहारा दे सकता है।
पहले सेरोटोनिन के बारे में जान लीजिए
सेरोटोनिन एक न्यूरोट्रांसमीटर है, जो मूड, नींद, भूख और पाचन जैसी प्रक्रियाओं में भूमिका निभाता है। नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद और रोजाना कुछ समय धूप में बिताना मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है। शरीर का अधिकांश सेरोटोनिन आंतों में पाया जाता है। यह आंतों की मांसपेशियों को सक्रिय करके भोजन पचाने और आंतों के कामकाज को नियंत्रित भी करता है।
- सेरोटोनिन का लेवल कम होने पर आपको लगातार उदासी, तनाव, अत्यधिक चिंता, चिड़चिड़ापन और घबराहट हो सकती है।