वजन कंट्रोल करने वाले प्रयास जरूरी
- फोटो : pixa
क्या कहते हैं शोधकर्ता?
इस अध्ययन के सह-लेखक डॉ सुसान ए. जेब कहते हैं, "कई डॉक्टर और मरीज मानते हैं कि वजन घटाने के बाद अक्सर कुछ समय बात दोबारा से वजन बढ़ने लग जाता है, जोकि उनके अब तक के प्रयास को व्यर्थ कर सकता है। यह अवधारणा वजन कम करने के लिए लोगों को समर्थन देने में बाधा बन गई है।
पर इस अध्ययन में शोधकर्ता का पाया है कि एक बार अगर आप वजन को सामान्य कर लेते हैं तो इसका प्रभाव अगले पांच साल तक बना रहता है, जिसमें हृदय रोगों के विकसित होने का खतरा कम रहता है। अगर आगे फिर से वजन बढ़ जाता है तो भी यह आपको बीमारियों से बचाएगा।