फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाना चाहते हैं तो जरूर आजमाएं ये टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

Tue, 28 Jan 2020 01:56 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मोटापा
अगर आपका वजन बढ़ गया है तो परेशान होने की जगह आपको अपनी जीवनशैली में सुधार करना चाहिए। दरअसल, वजन बढ़ने की प्रमुख वजह अनियमित खानपान और जीवनशैली ही है। ज्यादा फास्ट फूड खाने की आदत, घर के खाने को छोड़कर बाहर का खाना अधिक खाना और व्यायाम न करना एवं कुर्सी पर दिनभर बैठे रहने की वजह से मोटापे का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में आपको वजन घटाने के लिए अपनी आदतों में बदलाव करना होगा और कुछ घरेलू नुस्खों का पालन करना होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
obesity
वजन घटाने के लिए जरूरी है कि आप हर दिन व्यायाम करें। व्यायाम करने से न सिर्फ आपका वजन घटेगा एवं तोंद भीतर चले जाएगी बल्कि आपको दिल से लेकर ब्लड प्रेशर तक की कई तरह की बीमारियां नहीं होंगी। स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम बेहद जरूरी है। आप खूब पैदल चलें और रनिंग करें। इससे आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम हो जाएगा और आपकी तोंद भी अंदर चले जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
मोटापा
वजन घटाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी आदतों में सुधार करें। सुबह जल्दी उठें और हर रोज गुनगुना पानी पिएं। दरअसल गुनगुना पानी वजन घटाने के साथ ही पेट संबंधी बीमारियों को भी दूर करता है। आप हर सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं और फिर देखिए कैसे कुछ ही दिनों में आपका वजन कम होने लगेगा। आप दिनभर में भी नियमित अंतराल में ठंडे की जगह गर्म पानी ही पिएं। इससे आपकी सेहत ठीक रहेगी और वजन भी कम होगा।

4 of 5
मोटापा
वजन घटना के लिए जरूरी है कि आप एकदम वक्त पर खाना खाएं और सुबह का नाश्ता कभी भी न छोड़ें। दरअसल, सुबह का नाश्ता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सुबह का नाश्ता करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते  हैं जिसकी वजह से आप खुद को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखते हैं। सुबह के नाश्ते में आप ओट्स, अंडा एवं ऑमलेट, पोहा, सूजी का चीला, उपमा और फल आदि चीलें लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
obesity
अक्सर सुबह के नाश्ते के बाद कुछ घंटो बाद हमें भूख लगने लगती है। ऐसे समय में कई बार हम गलत चीज़े खा लेते हैं , जिनसे वजन बढ़ने लगता है। अगर आपको दोबारा भूख लगती है तो भूलकर भी समोसा, ब्रेड पकोड़े जैसे पर्दाथो का सेवन न करें। यह आपके वजन को और बढ़ा सकते हैं। इसलिए जब भी आपको दोबारा भूख लगे तब आप मखाने और रोस्ट मूंगफली का सेवन करें। यही नहीं इसके अलावा भी आप नट्स,कटोरी ओट्स, भुने चने, कच्ची सब्जियों का सलाद भी खा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें