Calorie Deficit For 20kg Weight Loss: हमारे देश की एक बड़ी आबादी मोटापे की समस्या से परेशान है। अक्सर एक्सपर्ट्स वेट के लिए वर्कआउट करने का सुझाव देते हैं, जो कि सही भी है। मगर सोशल मीडिया पर इन दिनों डॉक्टर मल्हार गणला ने एक बेहद चौंका देने वाली और सरल समाधान बताया है, जिसके बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए। ध्यान देने वाली बात यह है कि उन्होंने सिर्फ दो आदतों में बदलाव का सुझाव दिया है जिससे आप 20 किलो तक का वजन स्थायी रूप से कम कर सकते हैं।
डॉक्टर गणला के अनुसार, 20 किलो वजन कम करने का अर्थ है साल भर में लगभग 2,00,000 कैलोरी की कटौती करना। अक्सर लोग वजन घटाने के लिए मीठा या बाहर का खाना पूरी तरह छोड़ देते हैं, जिसे लंबे समय तक जारी रखना मुश्किल होता है।
इसलिए डॉक्टर ने सुझाव दिया है कि अगर हम हर दिन अपनी खुराक से 600 से 800 कैलोरी कम कर लें, तो यह लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है। डॉक्टर मल्हार ने 'बिना भूख के खाने' और 'बढ़ती उम्र के साथ रोटी की संख्या' को नियंत्रित करने को इसका सबसे बड़ा आधार बताया है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।