फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोंद अंदर करनी है और घटाना है मोटापा तो आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है ये जूस

Mon, 25 Nov 2019 01:36 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मोटापा
अगर आपकी तोंद निकल आई है और मोटापा बढ़ गया है तो आप डाइट प्लान के जरिए इस पर काबू पा सकते हैं।दरअसल मोटापा बढ़ने की वजह से आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां घेर सकती हैं। इनमें डायबिटीज, उच्च रक्त चाप और हृदय से संबंधित बीमारियां प्रमुख हैं। हालांकि आप रोज एक जूस के सेवन से अपनी तोंद को भीतर कर सकते हैं और बढ़ता मोटापा घटा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-सा है यह जूस...
 
विज्ञापन

2 of 7
obesity
अगर आपको अपनी तोंद भीतर करनी है और मोटापा घटाना है तो आप आंवले का जूस पिएं। क्योंकि आंवले को सुपरफुड की श्रेणी में रखा जाता है और इसे सेवन से आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आंवले में हाई प्रोटीन और विटामिन सी की मात्रा होती है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
Obesity
इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट और पोलीफैनॉल की मात्रा भी आंवले में होती है जो कि टॉक्सीन से लड़ती है। इसके अलावा वजन कम करने में भी आंवले का जूस बेहद कारगार होता है।
 

4 of 7
amla water - फोटो : twitter
आंवले में मौजूद विटामिन सी इम्युनिटी और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें हाइपोलिपिडेमिक गुण भी होते हैं जो फैटी लिवर और कोलेस्ट्रोल से लड़कर शरीर का वजन कम करते हैं। ऐसे में आपको वजन कम करने के लिए रोज आंवले का जूस पीना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
amla - फोटो : file photo
अपने एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों की वजह से आंवला कैंसर की भीमारी में भी लाभकारी होता है। यह कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकता है। अल्सर की बीमारी में भी हर सुबह आंवले के सेवन से राहत मिलती है। शरीर में मौजूद गंदगी को साफ कर आंवला वजन भी कम करता है। इसके लिए आपको नियमित तौर पर आंवले के जूस का सेवन करना जरूरी है।
विज्ञापन

6 of 7
आंवला नवमी 2018
आंवला उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में कारगर होता है। आंवले के सेवन से दिमाग की क्षमता भी बढ़ती है। आंख की रोशनी के लिए भी आंवला बेहद फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
amla oil
आंवला दिल की सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होता है।यह खराब कॉलेस्ट्रोल को खत्म कर अच्छे कॉलेस्ट्रोल को बनाने में मदद करता है। पाचन तंत्र को भी आंवला मजबूत बनाता है। अगर आपको गैस की समस्या हो रही है तो इसमें भी आंवला फायदेमंद होता है। आप आंवले को चटनी, मुरब्बा, अचार, जूस या चूरन के रूप में डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें