फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते वजन से हैं परेशान? नाश्ते में शामिल करें इन चीजों को...कुछ दिनों में ही कम होने लगेगा मोटापा

Sat, 12 Dec 2020 07:30 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल और खान- पान की गलत आदतों की वजह से कई लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल और खान- पान की गलत आदतों की वजह से कई लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। आप नाश्ते में कुछ चीजों को शामिल करके भी वजन कम कर सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे वजन कम करने के लिए आपने नाश्ते में किन चीजों को शामिल करना है। नाश्ते में इन चीजों का सेवन काफी फायदेमंद होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए नाश्ते में किन चीजों का सेवन करने से वजन नियंत्रण में रहता है...
विज्ञापन

2 of 7
आप नाश्ते में मूंग दाल का चीला बना सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मूंग दाल का चीला
  • आप नाश्ते में मूंग दाल का चीला बना सकते हैं। मूंग दाल का चीला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। मूंग दाल का चीला बनाते समय तेल का इस्तेमाल काफी कम करें। वजन कम करने के लिए डाइट में मूंग दाल के चीले को शामिल करें।
विज्ञापन

3 of 7
आप वजन कम करने के लिए नाश्ते में इडली का सेवन कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
इडली
  • आप वजन कम करने के लिए नाश्ते में इडली का सेवन कर सकते हैं। इडली आसानी से पच भी जाती है। इडली में फैट भी काफी कम मात्रा में पाया जाता है। नाश्ते में इडली का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।

4 of 7
नाश्ते में पोहा का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पोहा
  • नाश्ते में पोहा का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। पोहा में कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन और फाइबर काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होते हैं। पोहा का सेवन करने से वजन भी नियंत्रण में रहता है।
विज्ञापन

5 of 7
वजन को नियंत्रण में रखने के लिए रोजाना नाश्ते में दलिया का सेवन करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दलिया
  • वजन को नियंत्रण में रखने के लिए रोजाना नाश्ते में दलिया का सेवन करना चाहिए। दलिया का सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी नाश्ते में दलिया का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
नाश्ते में दही को जरूर शामिल करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दही 
  • नाश्ते में दही को जरूर शामिल करें। दही का सेवन करने से वजन नियंत्रण में रहता है। दही का सेवन करने से मानसिक तनाव भी कम होता है। रोजाना नाश्ते में एक कटोरी दही का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्प्राउट्स में फैट की मात्रा काफी कम होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्प्राउट्स
  • स्प्राउट्स में फैट की मात्रा काफी कम होती है। स्प्राउट्स का सेवन करने से लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती है। आप वजन कम करने के लिए रोजाना नाश्ते में स्प्राउट्स का सेवन कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें