फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज की बीमारी में मेथी का दाना आएगा काम, जानिए कैसे करना है इसका इस्तेमाल

Sat, 12 Dec 2020 04:51 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मेथी का दाना- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आजकल जिस तरह का खानपान हम लोगों का है, ऐसे में बीमार होना आम बात है। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें नॉर्मल बीमारी से कहीं ज्यादा खतरनाक बीमारियां हैं। उदाहरण के लिए डायबिटीज। इस बीमारी से ग्रसित लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, और साथ ही लगातार कई दवाइयां लेनी पड़ती हैं और तब जाकर कहीं इनका जीवन चल पाता है। लेकिन अगर आप इस बीमारी पर नियंत्रण पाना चाहते हैं तो इसमें आपकी मदद मेथी का दाना कर सकता है। जी हां! वही मेथी का छोटा सा दाना जिसका उपयोग हम सब्जियों में तड़का लगाने के लिए करते हैं। तो चलिए जानते हैं ये आपकी कैसे मदद कर सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
मेथी का दाना हाई ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में काफी मददगार होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
मेथी का दाना हाई ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में काफी मददगार होता है। इसमें सॉल्यूबल फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में होता है, और जब ये इंसानी शरीर में पहुंचता है तो ये सॉल्यूबल फाइबर कार्बोहाइड्रेट के अब्जॉर्वशन की प्रक्रिया को धीमा करता है। दरअसल, आपने जो भी खाना जैसे- चावल, रोटी या कुछ अन्य खाया है, और फिर आप मेथी का दाना खाते हैं तो वो इन सभी खानों के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा कर देता है, जिसमें पाचन की प्रक्रिया के समय आपके खून के अंदर ग्लूकोज की मात्रा काफी धीमे मिलती है और इसी से आपके खून में शुगर की मात्रा नियंत्रित होने मे मदद मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मेथी का दाना भले ही देखने में कितना छोटा हो, लेकिन इसके काम काफी बड़े होते हैं, और तभी तो ये हमारे शरीर में होने वाली डायबिटीज को नियंत्रित करके रखता है। कई लोगों को जंक फूड्स, या फिर मसालेदार खाने की क्रेविंग भी होती है, लेकिन अगर आप इस क्रेविंग से बचना चाहते हैं तो आपको खाली पेट मेथी का पानी पी लेना चाहिए। यही नहीं, मेथी के पानी में एंटीऑक्सीडेंट भी होता है, जो आपके ब्लड में शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कुछ लोगों को डायबिटीज टाइप-1 और डायबिटीज टाइप-2 तरह की होती है। ऐसे में दोनों लोगों को अलग-अलग तरह की कई महंगी दवाइयां खानी पड़ती है। लेकिन अगर आप मेथी का दाना खाएं, तो ये आपके शरीर की चयापचय प्रक्रिया को सही बनाए रखने में मदद करता है। इससे आपको टाइप-1 और टाइप-2 दोनों ही स्थितियों में मदद मिलेगी। इसके अलावा मेथी का दाना रेगुलर खाने से ये आपके मेटाबॉलिजम को भी सही रखने में काफी मदद करता है। लेकिन इसको आपको रोज खाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेथी के दाने का उपयोग करते समय सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि इसका नियमित उपयोग ही आपको फायदा दे सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मेथी के दाने का उपयोग करते समय सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि इसका नियमित उपयोग ही आपको फायदा दे सकता है। इसके लिए आप दो तरीकों से इसे खा सकते हैं। पहला तरीका ये कि एक चम्मच मेथी का दाना लेकर इसे रातभर पानी में भिगो दें, और फिर सुबह खाली पेट सबसे पहले इसे भिगे हुए मेथी के दाने को चबाकर खाएं। वहीं, जो पानी है उसको आप धीरे-धीरे करके पी सकते हैं जो कि आपको फायदा देगा। बात दूसरे तरीके की करें तो आप खाना बनाते समय उसमें मेथी का तड़का या किसी अन्य तरीके से भोजन में डालकर खा सकते हैं, और ये भी आपको फायदा पहुंचा सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें