फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss: चिया सीड्स के साथ मिला दें 5 रुपये की ये एक चीज, मोम की तरह पिघलने लगेगी पेट की चर्बी

Wed, 24 Sep 2025 07:54 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के समय बहुत से लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। जो लोग अपने वजन कम करने के सफर में आगे बढ़ रहे हैं वो अपनी डाइट में अगर चिया सिड्स के साथ नींबू का सेवन करते हैं तो उनका वजन तेजी से कम हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
चिया सिड्स - फोटो : Adobe Stock
Chia Seeds Water Benefits: वजन बढ़ना और खासकर पेट पर जमी चर्बी आज के समय में एक आम समस्या बन गई है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। जिम में घंटों पसीना बहाने से लेकर महंगी डाइट तक, हर कोई इसे कम करने की कोशिश में लगा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जो इस समस्या का आसान और सस्ता समाधान हो सकती हैं?

इन्हीं में से एक है चिया सीड्स, जिसे वेट लॉस के लिए सुपरफूड माना जाता है। यह फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। लेकिन जब आप इस सुपरफूड के साथ 5 रुपये की एक और चमत्कारी चीज मिला देते हैं, तो इसका असर दोगुना हो जाता है। यह चीज है नींबू। चिया सीड्स और नींबू का यह मिश्रण आपके मेटाबॉलिज्म को तेज कर पेट की चर्बी को मोम की तरह पिघलाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
चिया सीड्स - फोटो : Freepik.com
कैसे काम करते हैं चिया सीड्स?
चिया सीड्स में घुलनशील फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। जब आप इसे पानी में भिगोते हैं, तो यह फूलकर एक जेल जैसा पदार्थ बना लेता है। इसका सेवन करने पर यह पेट में जाकर आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप बेवजह खाने से बचते हैं और आपकी कैलोरी की खपत अपने आप कम हो जाती है। यह पाचन को भी दुरुस्त रखता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: सुबह गुनगुने पानी में एक चम्मच मिलाकर पी लें ये एक चीज, जड़ से दूर हो सकती हैं पेट की समस्याएं
विज्ञापन

3 of 5
नींबू पानी - फोटो : Adobe Stock
नींबू का क्या है कमाल?
नींबू विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का एक बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। तेज मेटाबॉलिज्म का मतलब है कि आपका शरीर ज्यादा तेजी से कैलोरी बर्न करता है। इसके अलावा, नींबू शरीर को डिटॉक्स करने और पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ावा देने में भी सहायक है, जो वजन घटाने की प्रक्रिया को और भी प्रभावी बना देता है।

ये भी पढ़ें- Protein Deficiency: शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण, कहीं आपको भी तो नहीं है?

4 of 5
चिया सीड्स - फोटो : Freepik.com
जब दोनों मिलते हैं एक साथ
जब चिया सीड्स और नींबू के गुण एक साथ मिलते हैं, तो यह वेट लॉस के लिए एक शक्तिशाली ड्रिंक बन जाता है। चिया सीड्स जहां आपकी भूख को नियंत्रित करते हैं, वहीं नींबू शरीर में जमा फैट को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करने की प्रक्रिया को तेज करता है। साथ ही यह ड्रिंक आपको हाइड्रेटेड भी रखता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चिया सिड्स और नींबू (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
कैसे करें इसका सेवन?
इस ड्रिंक को बनाना बेहद आसान है। एक गिलास पानी में एक चम्मच चिया सीड्स डालकर रातभर भिगो दें। जब सीड्स अच्छी तरह से फूल जाएं, तो इसमें आधे नींबू का रस (आपकी 5 रुपये की चीज) निचोड़ें और अच्छी तरह मिलाएं। इस ड्रिंक को रोज सुबह खाली पेट पिएं। इस आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से आपको जल्द ही फर्क महसूस होने लगेगा।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें