फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight loss tips: मोटापा कम करने के अचूक उपाय, बस खानपान में करना होगा थोड़ा सा बदलाव

Thu, 05 Mar 2020 07:29 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने खानपान में बदलाव करें। बाहर का खाना छोड़ दें और जंक फूड को हाथ भी न लगाएं। इसके अलावा ज्यादा तली चीजों से भी दूरी बना लें। रेहड़ी-पटरी पर खाना बिल्कुल भी न खाएं। ज्यादा फैट वाले खाने को भी त्याग दें। अपनी डाइट में तरल पदार्थ ज्यादा शामिल करें लेकिन दूध वाली चाय से दूरी बना लें। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं जो मोटापा कम करने में सहयोगी हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मेथी दाने को पीसकर पानी के साथ लेने से 
  • आप अगर मोटापा घटाना चाहते हैं तो मेथी के दाने को पानी के साथ ले सकते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, मेथी दाने को पानी के साथ भिगोकर पीने से मोटापा घटता है। मेथी से शरीर में गर्मी पैदा होती है और फैट बर्न होता है। मेथी दाने में एंटीएसिड होता है जो पाचन प्रक्रिया को भी मजबूत करता है। आप सोने से आधे या एक घंटे पहले पानी में पिसे हुए मैथी के दानों को भिगोकर पी सकते हैं।


 
विज्ञापन

3 of 4
दालचीनी की चाय
  • दालचीनी की चाय के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। रात को सोने से पहले दालचीनी की चाय पीने के कई फायदे हैं। इससे मेटाबॉल्जिम बढ़ता है। दालचीनी की चाय में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट एवं एंटीबायोटिक गुण होते हैं। आप शहद के साथ दालचीनी की चाय ले सकते हैं। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और तरोताजा भी महसूस करेंगे। दालचीनी की चाय बनाने के लिए आपको एक कप गर्म पानी और एक  चम्मच दालचीनी पाउडर की जरूरत होती है। इन चीजों को आपस में मिला लें। और जब आप सोने जा रहे हो उससे आधे घंटे पहले इसे पी लें।

 
विज्ञापन

4 of 4
कैमोमाइल चाय
  • अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो कैमोमाइल की चाय पिएं। कैमोमाइल हर्ब है जो कि औषधीय गुणों से भरा हुआ है। इसमें केल्शियम और पौटेशियम मौजूद होता है। आप एक गिलास गर्म पानी लें और उसमें कैमोमाइल मिलाएं और सोने से आधे घंटे पहले उसे पी लें। इससे आपको अच्छी नींद तो आएगी ही साथ ही में आपका मोटापा भी घटेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें