थकान-कमजोरी के कारण
- फोटो : Freepik.com
थायरॉइड के लक्षणों को भी जानिए
हाइपोथायरॉइडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं जिनपर ध्यान देते रहना आवश्यक होता है।
अतिसक्रिय थायरॉइड (हाइपरथायरायडिज्म) की स्थिति में चिंता, चिड़चिड़ापन और घबराहट का अनुभव होना आम है। इसके अलावा आपको सोने में परेशानी होने, वजन घटने, मांसपेशियों की कमी आने या फिर मासिक धर्म चक्र प्रभावित होने की दिक्कत हो सकती है। वहीं हाइपोथायरायडिज्म के कारण आपको थकावट-कमजोरी, वजन बढ़ने की समस्या, बार-बार चीजों को भूलने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।