फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: क्या आपका भी दिल कमजोर है? डॉक्टर ने बताया ये पांच संकेत बता देंगे आपके हार्ट की स्थिति

Mon, 22 Dec 2025 12:57 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cardiac Warning Signs: हमारे देश में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अब बहुत से लोगों को लगता है कि ऐसा अचानक हो जाता है, लेकिन डॉक्टर शालीनी सिंह सोलंकी ने इसी विषय पर वीडियो बनाकर बताया है कि शरीर पहले से कुछ न कुछ संकेत देता रहते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
हार्ट अटैक - फोटो : adobe stock images
Weak Heart Symptoms: आज के समय दिल से संबंधित बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अक्सर लोगों को लगता है कि हार्ट अटैक या दिल की बीमारियां अचानक हमला करती हैं, लेकिन चिकित्सा विज्ञान और विशेषज्ञ कुछ और ही कहते हैं। वास्तव में, हमारा दिल कमजोर होने पर हमें समय-समय पर कई छोटे और असामान्य संकेत देता है, जिन्हें हम अक्सर सामान्य थकान या पाचन की समस्या समझकर इग्नोर कर देते हैं। 

इसी विषय पर डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि दिल की सेहत में गिरावट रातों-रात नहीं आती, बल्कि यह एक धीमी प्रक्रिया है जिसे अगर सही समय पर पहचान लिया जाए, तो किसी बड़े खतरे को टाला जा सकता है। 

जब हृदय शरीर की जरूरतों के अनुसार रक्त पंप करने में सक्षम नहीं होता, तो शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन की कमी और तरल पदार्थ का जमाव होने लगता है। इन लक्षणों को गंभीरता से लेना इसलिए जरूरी है क्योंकि इन्हें शुरुआती दौर में पहचान कर जीवनशैली और दवाओं के माध्यम से दिल को फिर से मजबूत बनाया जा सकता है। आइए इस लेख में उन्हीं लक्षणों को एक-एक करके जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सांस की समस्या - फोटो : Adobe Stock
झुकते ही सांस फूलना
पहला लक्षण है बेंडोपनिया। इसमें जैसे ही आप आगे की ओर झुकते हैं (जैसे जूते के फीते बांधने के लिए), मात्र 10-15 सेकंड में ही आपका दम घुटने लगता है और सांस फूलने लगती है। दिलचस्प बात यह है कि जैसे ही आप वापस सीधे खड़े होते हैं, आप बिल्कुल सामान्य महसूस करने लगते हैं। यह इस बात का संकेत है कि आपके दिल के चैंबर्स पर दबाव बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें- Air Pollution: क्या घर में प्लांट्स लगाने से इंडोर पॉल्यूशन कम होता है? जानें क्या कहती है स्टडी
विज्ञापन

3 of 6
थकान - फोटो : Freepik
खाने के बाद अत्यधिक सुस्ती और दर्द
क्या आपको खाना खाने के बाद जरूरत से ज्यादा सुस्ती महसूस होती है? डॉक्टर के अनुसार, भोजन के बाद बहुत अधिक सुस्ती आना, छाती में हल्का दर्द या भारीपन का अहसास होना और कभी-कभी चक्कर आना कमजोर दिल का संकेत हो सकता है। इसका मतलब यह है कि पाचन के लिए जिस अतिरिक्त खून के संचार की जरूरत है, उसे पंप करने में आपका दिल संघर्ष कर रहा है।

ये भी पढ़ें- Air Pollution: एयर प्यूरीफायर यूज करने वाले जरूर जान लें ये बातें, वरना बढ़ सकती है आपकी परेशानी

4 of 6
पाचन - फोटो : adobe stock images
पेट का फूलना और भारीपन
तीसरा संकेत पाचन तंत्र से जुड़ा है। कई बार लोगों को लगता है कि उन्हें गैस या एसिडिटी है, लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद ऐसा महसूस होना जैसे पेट पूरी तरह फूल गया है, दिल की कमजोरी से जुड़ा हो सकता है। जब हृदय सही से काम नहीं करता, तो लिवर और पाचन अंगों में रक्त का दबाव बढ़ जाता है, जिससे पेट में भारीपन महसूस होता है।


विज्ञापन

5 of 6
पैर में दर्द के कारण - फोटो : Adobe Stock
पैरों में सूजन और मोजे के निशान
शाम के समय पैरों और टखनों में सूजन आना एक बड़ा लक्षण है। इसे पहचानने का आसान तरीका यह है कि जब आप मोजे उतारते हैं, तो पैरों पर मोजे के गहरे निशान नजर आने लगते हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि आपके शरीर के निचले हिस्सों में तरल पदार्थ जमा हो रहा है क्योंकि दिल रक्त को वापस ऊपर खींचने में असमर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लेटते ही आने लगती है खांसी - फोटो : Adobe Stock
लेटते ही खांसी और घबराहट
पांचवां लक्षण है ऑर्थोप्निया। इसमें व्यक्ति जैसे ही बिस्तर पर सीधा लेटता है, उसे अचानक घबराहट और तेज खांसी होने लगती है। लेटते ही फेफड़ों पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे सांस लेना मुश्किल होता है। अगर आपको भी इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत कार्डियोलॉजिस्ट से संपर्क करें और अपना ECHO या ECG टेस्ट करवाएं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें