फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: सेहत का खजाना है गर्मियों का यह 'सुपरफूड', हृदय रोगों से लेकर पाचन को ठीक रखने तक में कारगर

Fri, 15 Apr 2022 10:26 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
गर्मियों में तरबूज खाने के फायदे - फोटो : Pixabay
गर्मियों का यह मौसम लू-तेज धूप के कारण जहां सेहत के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो जाती है, वहीं इस मौसम में मिलने वाली कई फल-सब्जियों को बेहद पौष्टिक और स्वास्थवर्धक माना जाता है। इस मौसम में उपलब्ध ज्यादातर फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाते हैं। साथ ही ये कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जिनका सेवन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक माना जाता है। इस मौसम में बहुतायत में मिलने वाला तरबूज ऐसा ही एक बहुत लाभदायक फल है जिसे अध्ययनों में सेहत के लिए कई नजरिए से बहुत फायदेमंद बताया जाता है।

तरबूज न सिर्फ स्वाद, बल्कि सेहत के लिहाज से भी कई तरह से आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें करीब 92 फीसदी की मात्रा में पानी मौजूद होता है। यह कैलोरी में कम होने के साथ फाइबर, विटामिन-ए और सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है, जिसकी हमारे शरीर को रोजाना आवश्यकता होती है। आइए तरबूज खाने से सेहत के होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
तरबूज की पोषकता - फोटो : Pixabay
हृदय के लिए फायदेमंद

तरबूज में कई ऐसे पोषक तत्वों की मात्रा पाई जाती है जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में काफी सहायक है। हृदय रोग दुनियाभर में मौत का प्रमुख कारण हैं, अध्ययनों में तरबूज को इन रोगों से बचाव में कारगर बताया गया है।

शोध से पता चलता है कि तरबूज में लाइकोपीन नामक कैमिकल कंपाउंड पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाली ऑक्सीडेटिव डैमेज को रोकने में भी इसे कारगर पाया गया है। तरबूज में साइट्रलाइन भी होता है, यह एक एमिनो एसिड जो आपके शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को बढ़ाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं के विस्तार और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है, जिससे रक्तचाप कंट्रोल में रहता है।
विज्ञापन

3 of 4
तरबूज रखता है हाइड्रेटेड - फोटो : Pixabay
पाचन को ठीक रखने में सहायक

तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर होता है, ये दोनों ही स्वस्थ पाचन के लिए आवश्यक हैं। फाइबर आपकी आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है, वहीं पानी पाचन तंत्र के माध्यम से अपशिष्टों को अधिक कुशलता से बाहर निकालने में सहायक है। 4,561 वयस्कों पर किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया कि कम मात्रा में तरल पदार्थ और फाइबर का सेवन करने वाले लोगों में कब्ज होने का खतरा अधिक होता है। गर्मियों में चूंकि स्वाभाविक तौर पर पाचन की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में तरबूज का नियमित सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
स्वाद और सेहत का खजाना है तरबूज - फोटो : Pixabay
आंखों के लिए भी फायदेमंद

अध्ययनों में इस बात के भी संकेत मिलते हैं कि तरबूज में पाया जाने वाला यौगिक लाइकोपीन आपकी आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है। उम्र बढ़ने के साथ कई लोगों में एज रिलेटेड मैकुलर डीजनरेशन (एएमडी) का खतरा बढ़ जाता है। यह आंख की एक आम समस्या है जो वृद्ध लोगों में अंधेपन का कारण बन सकती है।

शोध में पाया गया है कि लाइकोपीन, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों से युक्त होता है जो एएमडी को रोकने में मदद कर सकता है। इसके अलावा लाइकोपीन, आंखों की कोशिकाओं को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में भी काफी फायदेमंद है। इस तरह से तरबूज का सेवन आपकी आंखों के लिए काफी लाभदायक हो सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें