फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: बिना वजह वजन घटने के साथ दिख रहे हैं ये तीन लक्षण, तो हो सकती है लिवर कैंसर की शिकायत

Fri, 12 Sep 2025 08:33 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लिवर कैंसर एक बेहद खतरनाक बीमारी है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह बीमारी जितनी खतरनाक है, उसके शुरुआती  उतने ही साधारण होते हैं। यही वजह है कि बहुत से लोग इस लक्षण को नहीं पहचान पाते हैं। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
लिवर - फोटो : Adobe stock photos
Symptoms of Liver Cancer: जब बिना किसी वजह के अचानक वजन घटने लगे और साथ में कुछ और लक्षण भी दिखें, तो इसे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह हमारे शरीर का एक गंभीर संकेत हो सकता है, जो किसी बड़ी बीमारी की ओर इशारा करता है। इन्हीं बीमारियों में से एक है लिवर कैंसर। लिवर कैंसर एक खतरनाक और जानलेवा बीमारी है, जिसके शुरुआती लक्षण अक्सर सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं जैसे लगते हैं, यही वजह है कि लोग इन्हें गंभीरता से नहीं लेते। 

हालांकि अगर इन लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो इसका इलाज संभव है। लिवर कैंसर के प्रमुख लक्षणों में से एक है बिना किसी कारण के शरीर का वजन कम होना। इसके साथ ही कुछ और लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं जो इस बीमारी की पुष्टि करते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि बिना वजह वजन घटने के साथ और कौन से तीन प्रमुख लक्षण दिखें तो यह लिवर कैंसर का संकेत हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
पीलिया - फोटो : Adobe stock photos
पीलिया 
पीलिया अपने आप में एक बेहद दर्दनाक बीमारी है। लिवर कैंसर का एक बहुत ही स्पष्ट लक्षण पीलिया भी है। पीलिया तब होता है जब लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता और शरीर में बिलीरुबिन नामक एक पदार्थ जमा होने लगता है। इसके कारण त्वचा और आंखों का रंग पीला पड़ जाता है। पेशाब का रंग गहरा होना और मल का रंग हल्का होना भी पीलिया के लक्षण हैं। अगर आपको ये लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें- Weight Loss: 9 किलो तक वजन घटाने का ये है सबसे आसान तरीका, फिटनेस एक्सपर्ट ने दिया ये तीन सुझाव
विज्ञापन

3 of 5
पेट की समस्या - फोटो : Adobe Stock
पेट में दर्द और सूजन
लिवर पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में होता है। अगर आपको इस हिस्से में लगातार दर्द या बेचैनी महसूस होती है, तो यह लिवर कैंसर का संकेत हो सकता है। कैंसर के कारण लिवर में सूजन भी आ सकती है, जिससे पेट फूला हुआ और भरा-भरा महसूस होता है। यह दर्द अक्सर बिना किसी वजह के शुरू होता है और समय के साथ और बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें- Bone Fracture: वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया का पहला 'बोन ग्लू', मिनटों में जुड़ जाएंगी टूटी हुई हड्डियां

4 of 5
थकान - फोटो : Freepik
थकान, कमजोरी और भूख की कमी
लिवर शरीर में ऊर्जा बनाने का काम करता है। जब लिवर में कैंसर होता है, तो वह ठीक से काम नहीं कर पाता, जिससे शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है। इसके कारण आपको बिना किसी वजह के थकान और कमजोरी महसूस होती है। इसके अलावा लिवर कैंसर के मरीजों को अक्सर भूख नहीं लगती, जिससे वजन में तेजी से घटने लगता है। मतली और उल्टी भी इसके अन्य लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लिवर की बीमारी - फोटो : Freepik.com
क्या करें?
यदि आपको बिना किसी वजह के वजन घटने के साथ ये लक्षण दिख रहे हैं, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह लें और सही जांच करवाएं। लिवर कैंसर से बचाव के लिए शराब से पूरी तरह परहेज करें, स्वस्थ आहार लेना और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों से बचाव करना बहुत जरूरी है। अगर समय पर इस बीमारी की पहचान हो जाए और सही इलाज मिले तो इस बीमारी से आसानी से लड़ा जा सकता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें