हृदय को स्वस्थ रखने के लिए खाएं अखरोट
- फोटो : istock
अखरोट के सेवन से हृदय की सेहत में लाभ
अध्ययनों में पाया गया है कि अखरोट ओमेगा -3 फैटी एसिड (अल्फा-लिनोलेनिक एसिड) का एक समृद्ध स्रोत है, जिसके सेवन से हृदय स्वास्थ्य पर लाभकारी प्रभाव होता है। कुछ
शोध इस बारे में भी बताते हैं कि नट्स, विशेष रूप से अखरोट, हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने का सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। हृदय के साथ-साथ अखरोट का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी कई प्रकार से लाभकारी हो सकता है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।