फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heart Health: हृदय रोगों के खतरे को आधे से भी कम कर देती है ये एक आदत, आज से ही करिए शुरुआत

Mon, 07 Jul 2025 09:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन ने एक रिपोर्ट में बताया कि नियमित वॉकिंग हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी स्थितियों को नियंत्रित करती है, ये हृदय रोगों से बचान में काफी मददगार हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 4
हृदय को कैसे स्वस्थ रखा जाए? - फोटो : Freepik.com
Heart Health: हृदय रोगों का खतरा सभी उम्र के लोगों में देखा जा रहा है जिसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ अलर्ट करते हैं। हाल के दिनों में हार्ट अटैक के मामलों में तेजी से वृद्धि भी देखी गई है जो काफी चिंता बढ़ाने वाली है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की बीमारियां काफी आम हो गई हैं, इनसे बचाव के लिए निरंतर प्रयास जरूरी है। 

कई शोध बताते हैं कि खान-पान में सुधार के साथ रोजाना सिर्फ पैदल चलने यानी वॉक करने की ही आदत बना ली जाए तो इससे हार्ट डिजीज यानी दिल की बीमारियों से बचाव में काफी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

2 of 4
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए वॉक करने की बनाइए आदत - फोटो : Freepik.com
वॉक करने की आदत हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन ने एक रिपोर्ट में बताया कि नियमित वॉकिंग हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी स्थितियों को नियंत्रित करती है, ये हृदय रोगों से बचान में काफी मददगार हो सकती है। इतना ही नहीं विशेषज्ञ कहते हैं, रोजाना 7,000 से 10,000 कदम चलने से हृदय रोग और इसके कारण मृत्यु का खतरा 50% तक घट जाता है।

सप्ताह में 5 दिन भी रोजाना केवल 30 मिनट की वॉक भी कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य सुधार में आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। 

हृदय संबंधित समस्याएं होती हैं कम

डॉक्टर्स बताते हैं, पैदल चलने से शरीर की नसें रिलैक्स होती हैं और रक्त का संचार बेहतर होता है, जिससे ब्लड प्रेशर प्राकृतिक रूप से कम होता है। इससे स्ट्रोक और हार्ट फेलियर का खतरा भी घटता है। इसके अलावा पैदल चलने की आदत गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है जिससे धमनियों में ब्लॉकेज की आशंका कम हो जाती है।

वॉक करने की आदत के लाभ के बारे में हार्वर्ड मेडिकल स्कूल द्वारा किए गए एक शोध से पता चलता है कि खाने के बाद 15-20 मिनट की वॉक ब्लड शुगर कंट्रोल करने में बहुत असरदार है। शुगर का स्तर कंट्रोल में रहना भी हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। 
विज्ञापन

3 of 4
हृदय को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : adobe stock images
पैदल चलने से कम होता है हृदय रोगों का खतरा

इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ. संजय भोजराज ने सोशल मीडिया किए एक पोस्ट में बताया कि पैदल चलने की आदत अगर कम उम्र से ही बना ली जाती है तो इससे हृदय रोग के जोखिम को लगभग 50% तक कम करने में मदद कर सकती है।

हर रोज बस पैदल चलना एक जादुई तरकीब है। 2023 के मेटा-विश्लेषण अध्ययन से पता चला है कि जब कोई व्यक्ति दिन में सिर्फ 20-30 मिनट चलता है तो वह हृदय रोग के जोखिम को 49% तक कम कर देता है।
विज्ञापन

4 of 4
वॉक करने के फायदे - फोटो : freepik.com
वॉक करने के और भी कई फायदे

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नियमित रूप से वॉक करना आपकी सेहत को कई प्रकार से बूस्ट करता है। 
  • वॉक करने की आदत से हार्ट रेट स्थिर रहता है और हृदय अधिक ऑक्सीजन पंप करने में सक्षम होता है।
  • ये स्ट्रेस और डिप्रेशन को कम करता है, तनाव भी दिल की बीमारियों की बड़ी वजह है।
  • वॉक करने की आदत एंडॉर्फिन रिलीज करती है, जो मूड को बेहतर बनाता है और स्ट्रेस लेवल को घटाता है।
  • पैदल चलने की आदत से वजन कंट्रोल में रहता है। ओवरवेट और मोटापा हृदय रोग की मुख्य वजह है। नियमित वॉकिंग से कैलोरी बर्न होती है और शरीर फिट रहता है।
     

-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें