Waking up Before Sunrise Benefits: आज की व्यस्त जीवनशैली में देर रात तक जागना और सुबह देर से उठना एक आम आदत बन गई है। लेकिन हमारे पूर्वज हमेशा सुबह जल्दी उठने की सलाह देते थे, और इसके पीछे वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक दोनों कारण हैं। सुबह सूर्योदय से पहले उठने से शरीर और दिमाग में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं। यह न सिर्फ आपको दिनभर के लिए तैयार करता है, बल्कि आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।
सुबह का समय सबसे शांत और ताजा होता है। इस समय वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा होती है, जो आपके शरीर को डिटॉक्स करने और दिमाग को शांत करने में मदद करती है। जो लोग जल्दी उठते हैं, उन्हें अपने दिन की शुरुआत करने के लिए पर्याप्त समय मिलता है, जिससे वे तनाव मुक्त रहते हैं और अपने काम को बेहतर तरीके से कर पाते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि सुबह की पहली किरण से पहले उठने के क्या-क्या फायदे हैं और यह क्यों एक अच्छी आदत है।