फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: शरीर में क्या होती मैग्नीशियम की भूमिका? जानें किन चीजों में मिलता है ये पोषक तत्व

Sun, 07 Sep 2025 05:26 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हमारे शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिनमें से एक मैग्नीशियम है। अक्सर इस पोषक तत्व को लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसकी कमी से आपको कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मैग्नीशियम - फोटो : Adobe Stock
Role of Magnesium for Body: मैग्नीशियम हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी खनिजों में से एक है, जो 300 से ज्यादा बायोकेमिकल प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अक्सर कुछ लोग इसे पोषक तत्व को नजरअंदाज करते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम है कि यह कैल्शियम और विटामिन डी को अवशोषित करने में भी मदद करता है। मैग्नीशियम हमारे तंत्रिका तंत्र को सही से काम करने, मांसपेशियों को आराम देने और हृदय की धड़कन को सामान्य रखने के लिए बेहद जरूरी है।

इसकी कमी से शरीर में कई तरह के लक्षण दिख सकते हैं, जैसे मांसपेशियों में ऐंठन होना, थकान, नींद न आना और माइग्रेन जैसी समस्या होना। इस महत्वपूर्ण पोषक तत्व की भूमिका को समझना और अपनी डाइट में इसे शामिल करना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि शरीर में मैग्नीशियम क्या काम करता है और किन चीजों से इसे प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
मांसपेशियों में ऐंठन - फोटो : Freepik.com
मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र के लिए
मैग्नीशियम मांसपेशियों के संकुचन और आराम के लिए बहुत जरूरी है। जब शरीर में इसकी कमी होती है, तो मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द हो सकता है। यह तंत्रिका तंत्र के संकेतों को नियंत्रित करने में भी मदद करता है, जिससे दिमाग शांत रहता है और नींद अच्छी आती है।

ये भी पढ़ें- Heart Problems: ये एक आदत 30 से कम आयु वालों में हार्ट फेलियर का बढ़ा रही है खतरा, हृदय रोग विशेषज्ञ ने किया सावधान
 
विज्ञापन

3 of 5
हृदय स्वास्थ्य - फोटो : adobe stock
हृदय और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए
मैग्नीशियम दिल की धड़कन को नियमित रखने और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। इसके अलावा, यह हड्डियों को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि यह कैल्शियम के अवशोषण में सहायक होता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या खड़े होकर पानी पीने से घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
 

4 of 5
मैग्नीशियम - फोटो : Adobe Stock
मैग्नीशियम के प्रमुख स्रोत
मैग्नीशियम के कई अच्छे स्रोत हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां (जैसे पालक और केल), नट्स और बीज (जैसे बादाम, कद्दू के बीज और चिया सीड्स) इसके बेहतरीन स्रोत हैं। इसके अलावा, डार्क चॉकलेट, एवोकाडो और फलियां (जैसे राजमा और चना) भी मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नींद नहीं आना - फोटो : Adobe Stock
मैग्नीशियम की कमी से होने वाली समस्याएं
अगर आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो, तो आप में थकान, कमजोरी, भूख न लगना, और मतली जैसे लक्षण दिख सकते हैं। ज्यादा कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन, माइग्रेन, अनिद्रा और यहां तक कि दिल की धड़कन का अनियमित होना भी हो सकता है। यदि आप इनमें से कोई भी लक्षण महसूस करते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें