फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: शाकाहारी लोगों को संपूर्ण पोषण के लिए जरूर खानी चाहिए यह चीजें, मिलेंगे कई लाभ

Tue, 07 Dec 2021 11:35 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शाकाहारी आहार के लाभ - फोटो : Istock
शरीर के संपूर्ण पोषण के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्रोटीन, विटामिन्स से भरपूर आहार के सेवन की सलाह देते हैं। हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रोटीन, शरीर और मस्तिष्क के संपूर्ण विकास के लिए कई तरह के विटामिन्स की आवश्यकता होती है। हालांकि शाकाहारी लोगों के लिए सामान्य भोजन से इन चीजों को प्राप्त कर पाना काफी कठिन हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ आहार में उन चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं जिनसे पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स और अन्य पोषक तत्व प्राप्त किए जा सकें।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शाकाहारी लोगों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। विटामिन बी-12 और प्रोटीन की कमी से बचने के लिए उन्हें अपने दैनिक आहार में विटामिन-फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं जिनका सेवन करना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
हरी सब्जियों का करें सेवन - फोटो : Pixabay
हरी पत्तेदार सब्जियां और साग
शाकाहारी लोगों के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां और साग का सेवन करना सेहत के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। इसमें भी पालक खाना आपके लिए सेहत का खजाना माना जाता है।
सुपरफूड के रूप में जाना जाने वाला पालक पोषक तत्वों का भंडार है जो आपके संपूर्ण विकास में मदद करता है। पालक में आयरन, विटामिन बी-12 और शरीर के लिए आवश्यक कई तरह के पोषक तत्व होते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सेहत के लिए फायदेमंद हैं चने - फोटो : Pixabay
चना खाना है लाभदायक
जो लोग मांस-मछली नहीं खाते उनके लिए चना सबसे अच्छा विकल्प है। विटामिन बी12 के अलावा, यह फाइबर, प्रोटीन और कई अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन आपके शरीर के लिए आवश्यक कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकता है। सफेद और काले चने दोनों ही बहुत फायदेमंद होते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
डेयरी उत्पाद का करें सेवन - फोटो : iStock
डेयरी उत्पाद होते हैं सेहत से भरपूर
प्रोबायोटिक्स का सबसे अच्छा स्रोत माना जाने वाला दही, आंत को स्वस्थ बनाए रखने में अद्भुत माना जाता है। दही विटामिन बी12 से भी भरपूर होता है, इसके अलावा इसमें कैल्शियम और कई अन्य विटामिन्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। दही के अलावा, आप कम फैट वाले दूध/पनीर का भी सेवन कर सकते हैं। शाकाहारी लोगों के लिए पनीर, टोफू और सोया मिल्क भी अच्छा विकल्प माना जाता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें