विटामिन ई की कमी की वजह से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विटामिन ई वसा में घुलनशील एक विटामिन है। विटामिन ई एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है। विटामिन ई इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाए रखने में भी सहायक होता है। मांसपेशियों में कमजोरी, आंखों की समस्याएं, पाचन तंत्र का कमजोर होना, आदि विटामिन ई की कमी के प्रमुख लक्षण हैं। विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।