प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ये हैं कारण
डायरिया के कारणों की बात करें, तो डायरिया कई कारणों की वजह से होते हैं। अगर रात का बचा हुआ बासी खाना खाते हैं, तो डायरिया हो सकता है। बाहर का खाना, जंक फूड पिज्जा, समौसे, जलेबी, पिज्जा आदि खाने से भी पेट खराब हो सकता है। ज्यादा तला हुआ खाने से या फिर दूषित पानी पीने से भी डायरिया की समस्या हो सकती है। आप अगर काफी ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करते हैं, बहुत ज्यादा तेल, मिर्च-मसाला वाला खाना खाते हैं, तो भी आपको डायरिया की समस्या से दो चार होना पड़ सकता है।