किडनी की समस्याएं
- फोटो : Adobe Stock
किडनी और पाचन पर पड़ता है असर
- खून में कैल्शियम का स्तर बढ़ने से किडनी पर दबाव पड़ सकता है। गंभीर मामलों में किडनी में पथरी बनने या उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए लंबे समय तक विटामिन-डी सप्लीमेंट लेने वाले लोगों को अलर्ट रहना चाहिए।
- इसी तरह विटामिन-डी की अधिकता से होने वाले हाइपरकैल्सेमिया के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। इसके कारण कुछ लोगों को मतली, उल्टी, कब्ज या भूख कम लगने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
मानसिक स्थिति पर असर
खून में कैल्शियम का स्तर बहुत बढ़ जाने पर तंत्रिका तंत्र भी प्रभावित हो सकते है। इसके कारण सिरदर्द, कमजोरी, भ्रम, चिड़चिड़ापन और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं। बेहद गंभीर मामलों में चेतना का स्तर कम होने जैसी जटिलताएं भी देखी गई हैं।