फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ अलर्ट: चाय में बंद कर दी चीनी फिर भी शरीर में जा रहा है शुगर, इन चीजों पर दें ध्यान

Thu, 29 Oct 2026 08:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hidden Sugar In Foods: चाय में चीनी छोड़ने के बाद भी पैकेज्ड फूड, मीठे पेय, गुड़ और शहद से शुगर शरीर में पहुंच रही होती है। एडेड शुगर का ज्यादा सेवन वजन बढ़ने और दांतों में कैविटी का जोखिम बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
ज्यादा चीनी खाने के नुकसान - फोटो : Amarujala.com/AI
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में सुधार करना सबसे जरूरी माना जाता है। हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं, सेहत पर इसका सीधा असर होता है, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों से परहेज करने की सलाह देते हैं। जिन चीजों को सेहत के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक पाया गया है, नमक और चीनी ज्यादा खाना सबसे नुकसानदायक होता है। विशेषकर ज्यादा मात्रा में चीनी खाने से वजन बढ़ने से लेकर डायबिटीज और लिवर की समस्याएं भी हो सकती हैं।

सेहत में सुधार के लिए बड़ी संख्या में लोग चीनी खाना छोड़ रहे हैं। चाय में चीनी बंद कर दी, मिठाई खाना कम कर दिया और मीठे की जगह गुड़ या शहद लेना शुरू कर दिया। क्या इन बदलावों से डाइट में चीनी की समस्या खत्म हो गई है? जवाब है- नहीं।

शुगर सिर्फ चीनी के डिब्बे में नहीं होता। चीनी छोड़ने के वावजूद अगर आप सॉफ्ट ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस, बिस्कुट और कई दूसरे पैकेज्ड उत्पादों का सेवन करते रहते हैं तो इससे भी शरीर में अतिरिक्त चीनी जा रही होती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शुगर बढ़ाने वाली चीजें - फोटो : Adobe stock photos
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञ कहते हैं, शुगर को कुल दैनिक कैलोरी के 10 प्रतिशत से कम रखा जाना चाहिए। सवाल केवल यह नहीं कि आप चाय में कितनी चीनी लेते हैं, बल्कि यह भी है कि दिनभर में अलग-अलग खाद्य पदार्थों से कितनी शुगर मिल रही है? 


चीनी छोड़ने के बाद भी शरीर में जा रही है चीनी
 
  • डाइट से चीनी कम करने का मतलब सिर्फ चाय या कॉफी में चीनी डालना बंद करना नहीं है।
  • पैकेज्ड खाद्य पदार्थों में भी चीनी या दूसरे मीठी चीजें हो सकती हैं। 
  • अगर आप फ्लेवर्ड योगर्ट, मीठे बिस्कुट, केक, मिठाइयां और सॉफ्ट ड्रिंक्स लेते हैं तो इससे शरीर में भारी मात्रा में चीनी पहुंच रही होती है
विज्ञापन

3 of 4
डायबिटीज का खतरा - फोटो : Freepik.com
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर में चीनी की मात्रा को कम करने के लिए पैक्ड चीजों को खाते समय सावधानी बरतनी जरूरी है। किसी भी उत्पाद के लेबल पर शुगर की मात्रा और सामग्री की सूची जरूर चेक कर लें। गुड़ और शहद को अक्सर सफेद चीनी से ज्यादा हेल्दी माना जाता है। इनमें कुछ सूक्ष्म पोषक तत्व हो सकते हैं, लेकिन ये भी शुगर के स्रोत हैं। इनका अधिक सेवन भी कुल कैलोरी और शुगर की मात्रा बढ़ा सकता है।

ज्यादा शुगर से क्या खतरे हो सकते हैं?
 
  • अधिक मात्रा में शुगर वाली चीजें लेने से आपका कुल कैलोरी इंटेक बढ़ सकता है। लंबे समय तक हाई कैलोरी वाली चीजें लेने और कम कैलोरी बर्न करने से वजन बढ़ने का जोखिम हो सकता है।
  • मीठे पेय का अधिक सेवन वजन बढ़ने और टाइप-2 डायबिटीज जैसे स्वास्थ्य जोखिमों का खतरा बढ़ा देता है। इसी तरह से बार-बार मीठा खाने-पीने से दांतों में कैविटी का जोखिम भी बढ़ता है।
विज्ञापन

4 of 4
चेक करें लेबल - फोटो : Freepik.com
शुगर कम करने के लिए क्या करें?

शुगर का सेवन कम करने के लिए चीनी छोड़ने के अलावा कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है।
 
  • पैकेज्ड उत्पाद खरीदते समय न्यूट्रिशन लेबल चेक करें।
  • सॉफ्ट ड्रिंक्स और मीठे पेय का सेवन कम से कम करें।
  • जूस के बजाय साबुत फल खाने की आदत बनाएं।
  • गुड़ और शहद को भी सीमित मात्रा में लें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें