कोविड-19 रोगियों को दी जाती रही हैं विटामिन डी का गोलियां
- फोटो : Social media
पहले के अध्ययन क्या कहते हैं?
इससे पहले के कई अध्ययनों में बताया जा रहा था कि कोविड-19 के रोगियों में विटामिन डी का स्तर काफी कम पाया गया जाता है। इसके अलावा रोगियों में बुखार काफी ज्यादा हो जाता है, यह भी शरीर में विटामिन डी के स्तर को कम कर देता है। विटामिन डी की कमी वाले कोविड -19 संक्रमितों में संक्रमण गंभीर होने के साथ मृत्यु का भी खतरा अधिक हो सकता है। यही कारण है कि लोगों को कोविड के समय में विटामिन डी के सेवन की सलाह दी जाती रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक विटामिन डी प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वास्थ्य रखने में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।
हाल ही में हुए अध्ययन ने लोगों में विटामिन-डी के सेवन को लेकर कई सवाल पैदा कर दिए हैं। फिलहाल कोरोना में यह कितना प्रभावी हो सकता है, इस बारे में जानने के लिए और अधिक अध्ययन की आवश्यकता है।
--------------
स्रोत और संदर्भ:
Vitamin D and COVID-19 susceptibility and severity in the COVID-19 Host Genetics Initiative: A Mendelian randomization study
अस्वीकरण नोट: यह लेख मैकगिल विश्वविद्यालय में किए गए एक अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। बताए गए उपायों के बारे में विस्तार से जानने के लिए किसी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।