फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vitamin D Rich Foods: मानसून में विटामिन डी पोषक तत्व का रखें विशेष ध्यान? इन 4 चीजों डाइट में करें शामिल

Sun, 29 Jun 2025 05:14 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मानसून में सूरज की रोशनी कम मिलने से विटामिन डी की कमी का खतरा बढ़ जाता है। सूर्य की रोशनी विटामिन डी का प्रमुख स्रोत है, लेकिन बादल छाए रहने के कारण इसकी आपूर्ति प्रभावित होती है। इसलिए, इस मौसम में अपनी डाइट में विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
विटामिन डी की पूर्ति - फोटो : Adobe
Vitamin D in Monsoon:  मानसून का सीजन अपने साथ बारिश की फुहारें और सुहानी ठंडक लेकर आता है, जो गर्मी से राहत दिलाती है। लेकिन इस खूबसूरत बदलाव का एक पहलू और भी है, बरसात के मौसम में आसमान में लगातार बादल छाने की वजह से सूरज की रोशनी कम मिलती है। ऐसे में शरीर में विटामिन डी की कमी का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन डी हमारी हड्डियों को मजबूत रखने, इम्यून सिस्टम को दुरुस्त बनाने और यहां तक कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए भी बेहद जरूरी होता है।

इसकी कमी से अक्सर थकान, हड्डियों में दर्द और रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना जैसी परेशानियां सामने आ सकती हैं, जिससे हम मौसमी बीमारियों की चपेट में आसानी से आ जाते हैं। मानसून के इन महीनों में जब धूप कम निकलती है, तब हमारे लिए यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम अपने शरीर में विटामिन डी का स्तर बनाए रखें। ऐसे में विटामिन डी रिच फूड खाना सबसे अच्छा विकल्प है। आइए इस लेख में ऐसे चार खाद्य पदार्थ के बारे में जानते हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ओट्स - फोटो : freepik.com
फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ
फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ, जैसे फोर्टिफाइड दूध, संतरे का जूस, और अनाज (जैसे ओट्स या कॉर्नफ्लेक्स), विटामिन डी का बेहतरीन स्रोत हैं। रोजाना एक गिलास फोर्टिफाइड दूध या एक कटोरी फोर्टिफाइड अनाज नाश्ते में लें।  खरीदते समय पैकेजिंग पर “विटामिन डी फोर्टिफाइड” लेवल की जांच करें। यह वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों के लिए उपयुक्त होता है।

ये भी पढ़ें- Shefali Jariwala Death: क्या एंटी-एजिंग दवाओं ने ले ली शेफाली की जान? क्या हैं इनके दुष्प्रभाव, डॉक्टर से जानिए सबकुछ
विज्ञापन

3 of 5
अंडे के फायदे - फोटो : freepik.com
अंडे की जर्दी
अंडे की जर्दी विटामिन डी का प्राकृतिक और प्रभावी स्रोत है। यह मांसाहारी लोगों के लिए मानसून में विटामिन डी की कमी को पूरा करने का आसान तरीका है। रोजाना एक या दो उबले अंडे खाने से विटामिन डी के साथ प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। हालांकि, जिन लोगों को पहले से कोलेस्ट्रॉल की समस्या है वे डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करें।

ये भी पढ़ें- Mobile Addiction Impact: स्मार्टफोन के अत्यधिक उपयोग से कैसे प्रभावित हो रही है हमारी याददाश्त और एकाग्रता
 

4 of 5
विटामिन-डी - फोटो : freepik.com
टोफू
टोफू, जो सोया से बनता है, शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन डी का अच्छा स्रोत है। यह कैल्शियम और प्रोटीन से भी भरपूर होता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। मानसून में यह इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे संतुलित मात्रा में खाएं, क्योंकि अधिक मात्रा पाचन को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बादाम - फोटो : Adobe Stock
बादाम
बादाम विटामिन डी के साथ-साथ विटामिन E और मैग्नीशियम का भी स्रोत हैं। देखा जाए तो बादाम आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना 4-5 बादाम भिगोकर सुबह खाएं। इन्हें स्मूदी, सलाद या नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें